6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हस्त रेखा शास्त्र: दुनिया के केवल 3% लोगों की हथेली पर होता है ये जादुई निशान, कहीं उनमें से एक आप तो नहीं

हस्त रेखा शास्त्र: X निशान हथेली में धारण करने वाले लोगों को अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का आभास पहले ही हो जाता है।

2 min read
Google source verification
hatheli par x ka nishan, हथेली पर एक्स का निशान होना, palmistry in hindi, hast rekha shastra, palmistry x on palm, palmistry x mark,

हस्त रेखा शास्त्र: दुनिया के केवल 3% लोगों की हथेली पर होता है ये जादुई निशान, कहीं उनमें से एक आप तो नहीं

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार आपकी हथेली पर ऐसी कई रेखाएं अथवा चिन्ह मौजूद होते हैं जो आपके व्यक्तित्व, पसंद नापसंद से लेकर आपके भविष्य आदि के बारे में जानकारी देते हैं। वहीं हाथों में कुछ ऐसे खास चिन्ह भी पाए जाते हैं जो बहुत ही भाग्यवान लोगों की निशानी होते हैं और कम ही लोगों के हाथों में मौजूद होते हैं। ऐसा ही एक चिन्ह होता है एक्स (X) का। आपको बता दें कि दुनिया के केवल 3 फीसदी लोगों की हथेली पर ये निशान मौजूद होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे लोगों के स्वभाव और भाग्य के बारे में जिनकी हथेली पर ये जादुई निशान पाया जाता है...

1. ज्ञान का भंडार होते हैं ये लोग
हस्त रेखा शास्त्र कहता है कि जिन व्यक्तियों की हथेली पर X का निशान होता है, वे लोग बहुत बड़े ज्ञानी होते हैं। साथ ही उन्हें जीवन में किसी उच्च पद की प्राप्ति होती है।

2. खतरे का हो जाता है आभास
X निशान हथेली में धारण करने वाले लोगों को अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का आभास पहले ही हो जाता है। यानी इन लोगों की सिक्‍स्‍थ सेंस गजब की होती है।

3. प्रेरणादायी होते हैं
साथ ही ऐसे लोग जिनके हाथ में X का निशान होता है, उन लोगों के उच्च कार्यों और इनके आस पास उपस्थित सकारात्मक ऊर्जा के कारण अन्य लोगों को भी बहुत प्रेरणा मिलती है। जिससे ये सभी की नजरों में खास बने रहते हैं।

4. हर काम में सफल
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में X का निशान होता है, वे लोग हर कार्य और क्षेत्र में तरक्की हासिल करते हैं। इन लोगों की प्रसिद्धि इतनी होती है कि मृत्यु के बाद भी दुनिया इन्हें याद रखती है।

यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: सपने में धान, खेत और कटी हुई फसल देखने का क्या है मतलब, ये सपने शुभ हैं या अशुभ