27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहु-केतु का मेष-तुला राशियों में महा-गोचर जल्द, किनकी खुलेगी किस्मत?

Rahu-Ketu Gochar 2022: 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में तो केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में राहु का गोचर लोगों को थोड़ा स्वार्थी बना सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rahu Ketu, Rahu Ketu gochar 2022, Rahu Ketu transit 2022, rahu gochar 2022, ketu gochar 2022, rahu rashi parivartan 2022, ketu rashi parivartan 2022,

राहु-केतु का मेष-तुला राशियों में महा-गोचर जल्द, किनकी खुलेगी किस्मत?

राहु-केतु का राशि परिवर्तन हर डेढ़ साल में एक बार होता है। पिछले साल इन ग्रहों का राशि परिवर्तन नहीं हुआ था। लेकिन इस साल ये ग्रह राशि बदलेंगे। राहु-केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में तो केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में राहु का गोचर लोगों को थोड़ा स्वार्थी बना सकता है। वहीं तुला राशि में केतु का गोचर व्यवसायिक साझेदारी और व्यक्तिगत संबंधों को प्रभावित करेगा। जानिए इस गोचर से किन राशियों की खुलेगी किस्मत।

वृषभ: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होने वाला है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उनके लिए ये समय अनुकूल साबित होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी।

मिथुन: इस दौरान आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। धन कमाने के नए मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। समाज में आपको अलग पहचान मिलेगी।

सिंह: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। आपको लाभ प्राप्त करने के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

धनु: धनु राशि वालों के लिए ये समय अवधि बेहद ही शानदार साबित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इनकम बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से अच्छा धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: हाथ में ऐसी रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं अकूत संपत्ति का मालिक