मंगला गौरी व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में धर्मपाल नामक एक धनवान सेठ था। उसके घर में किसी चीज की कोई कमी नहीं थी केवल वह और उसकी पत्नी इस बात से दुखी थे कि उनके कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति की इच्छा से धर्मपाल सेठ ने कई यज्ञ और अनुष्ठान किए। उनकी पूजा से प्रसन्न होकर देवी मां ने कोई मन की इच्छा पूरी करने का वरदान दिया। यह सुनकर सेठ में देवी मां से कहा कि, 'हे माता! मेरे पास सब कुछ है, केवल मैं संतान सुख से वंचित हूं।इसलिए आप मुझे पुत्र प्राप्ति का वरदान दें।'