मंगला गौरी व्रत 2022 पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगला गौरी व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर साफ सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करके वहां सबसे पहले एक चौकी स्थापित करें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। अब चौकी के ऊपर पार्वती माता और भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
मां पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री, सूखे मेवे, नारियल, लौंग, सुपारी, इलायची और मिष्ठान अर्पित करें। पूजन के बाद माता रानी की आरती उतारें और मंगला गौरी व्रत की कथा सुनें या पढ़ें। इसके बाद अर्पित किया हुआ भोग प्रसाद रूप में लोगों में बांट दें।