
अंगों का फड़कना आम बात है लेकिन कुछ लोग इसे शुभ-अशुभ से जोड़कर देखते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के किन अंगों के फड़कने का क्या अर्थ होता है।
दरअसल, समुद्र शास्त्र के अनुसार स्त्री या पुरुष की आंखों का फड़कना भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। बताया जाता है कि सिर्फ आंख ही नहीं, कई और अंग हैं जो अचानक फड़कने लगता है। जिसका भी कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है।
समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि अविवाहित व्यक्ति की बायीं आंख अचानक से चारों ओर से फड़कने लगे तो माना जाता है कि उस शख्स का विवाह जल्द होने वाला है।
अगर किसी का दोनों आईब्रो के बीच का स्थान फड़कने लगे तो माना जाता है कि उसकी लाइफ में प्यार का आगमन होने वाला है। माना तो ये भी जाता है कि उसकी लव लाइफ में सुधार आयेगा।
अगर बायीं आंख की ऊपरी पलक फड़कने लगे तो माना जाता है कि वह शख्स किसी विवाद में पड़ सकता है।
अगर नीचे वाली पलक फड़कने लगे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि उस शख्स को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
अगर अचनाक से दोनों आईब्रो एक साथ फड़कने लगे तो माना जाता है कि उस शख्स की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
अगर अचानक दायीं तरफ वाली आंख के बीच का भाग फड़कने लगे तो आपको धन और सम्मान प्राप्त हो सकता है।
अगर दायीं तरफ वाली आंख की पलक आंख फड़कने लगे तो माना जाता है कि उसके धन में वृद्धि होने वाली है या नौकरी में प्रमोशन होने वाला है।
इसके अलावा अगर दायीं तरफ वाली आंख की नीचे वाली पलक फड़क रही है तो माना जाता है कि उस शख्स के साथ कुछ बुरा हो सकता है।
Published on:
24 Nov 2019 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
