30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि इन राशियों की जिंदगी में तहलका मचाने के लिए हैं तैयार, जल्द शुरू होगी शनि की दशा

बता दें शनि ग्रह सबसे पहले 29 अप्रैल को अपनी राशि बदलेगा। इस दौरान ये ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद शनि 12 जुलाई को राशि बदलेगा। इस दौरान शनि मकर राशि में फिर से गोचर करने लगेगा। शनि की इस चाल से 4 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani sade sati, shani rashi parivartan 2022, shani transit 2022, shani gochar 2022, shani dhaiya 2022,

शनि इन राशियों की जिंदगी में तहलका मचाने के लिए है तैयार, जल्द ये ग्रह कुंभ राशि में करेगा प्रवेश

शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो किसी के जीवन में खुशियां लेकर आता है तो किसी के जीवन में परेशानियां। 2022 की बात करें तो इस साल शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। खास बात ये है कि शनि इस साल एक नहीं बल्कि दो बार राशि बदलेगा। शनि की इस चाल से 4 राशियों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ज्योतिष की मानें तो इन राशि वालों की जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

कर्क राशि: इस राशि वालों पर 29 अप्रैल 2022 से शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि ढैय्या शुरू होते ही आपके जीवन की परेशानियां बढ़ने लगेंगी। नौकरी हो या बिजनेस हर जगह दिक्कतें आएंगी। आपके काम का पूर्ण फल आपको नहीं मिल पाएगा। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए काफी तनाव भरा साबित होगा। शनि का प्रकोप आपके ऊपर 29 मार्च 2025 तक बना रहेगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों पर भी शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि आपकी जिंदगी में भूचाल लाने का काम करेंगे। कई चीजों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जा सकती है। कुल मिलाकर आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी।

कुंभ राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। ये चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति चारों तरफ से परेशानियों से घिर जाता है और हर काम में असफलता का सामना करना पड़ता है। इसलिए सतर्क रहें और बेहतर होगा अपने काम से काम रखें।

मीन राशि: शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही आपके ऊपर शनि साढ़े साती का प्रकोप शुरू हो जाएगा। आपकी करियर और स्वास्थ्य लाइफ में काफी दिक्कतें आएंगी। काम में मन कम लगेगा। सेहत बुरी तरह से प्रभावित होगी। नौकरी जाने का खतरा सताएगा।
यह भी पढ़ें: चतुर्ग्रही योग 4 राशियों के लिए बना रहा है 'राजयोग', देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल