22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / चतुर्ग्रही योग 4 राशियों के लिए बना रहा है ‘राजयोग’, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

चतुर्ग्रही योग 4 राशियों के लिए बना रहा है ‘राजयोग’, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

लाल ग्रह मंगल, शनि ग्रह, बुध ग्रह और मंगल ग्रह ये चारों ग्रह मिलकर मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। ये योग मुख्य रूप से 4 राशियों को जबरदस्त लाभ देगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 Mar 2022, 4:13 PM IST

Chaturgrahi Yoga, Chaturgrahi Yoga in makar rashi, march rashifal 2022, budh rashi parivartan 2022, rashifal, horoscope,

चतुर्ग्रही योग 4 राशियों के लिए बना रहा है 'राजयोग', देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल (फोटो सोर्स- पिक्साबे)

जब चार ग्रह एक साथ किसी राशि में होते हैं तब चतुर्ग्रही योग बनता है। जो इस समय मकर राशि में बना हुआ है। इस राशि में बुध, शुक्र, मंगल और शनि एक साथ हैं। इस योग का प्रभाव यूं तो सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। लेकिन इससे 4 राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। जानिए वो 4 राशियां जिनके लिए ये योग किसी राजयोग से कम सिद्ध नहीं होगा।

मेष राशि: इस योग का मेष राशि वालों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा। करियर और आर्थिक मामलों में जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापारी जातकों के लिए भी ये समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आर्थिक रूप से इस दौरान आप सक्षम रहेंगे।

वृषभ राशि: ये योग आपके लिए आर्थिक तरक्की लेकर आ रहा है। आप कर्ज से मुक्ति पाने में सफल रहेंगे। करियर में पदोन्नति की संभावना है।

तुला राशि: इस राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। आय में वृद्धि करने के कई मौके मिलेंगे। बस जरूरत होगी उन मौकों का लाभ उठाने की। व्यापार में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

वृश्चिक राशि: ये योग आपको समस्याओं से निकलने के योग बनाएगा। नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। मेहनत रंग लाएगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: मार्च महीने में कुंभ राशि में मचेगी बड़ी हलचल, साथ होंगे 3 बड़े ग्रह, 4 राशियों की बदलेगी तकदीर