1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan Somvar: सावन में घर पर शिवजी की पूजा करने की सरल विधि, कट जाएंगे सारे कष्ट

दस जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा, इस दौरान बहुत सारे लोग घर पर ही भोलेनाथ की पूजा करेंगे। महर्षि योगी आश्रम के आचार्य प्रदीप पाण्डेय से जानिए घर पर शिवजी की पूजा की आसान विधि।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 05, 2023

badavi_linga_temple_hampi_karnataka.jpg

badavi linga temple hampi karnataka

ऐसे करें महादेव की पंचोपचार पूजा

आचार्य प्रदीप पाण्डेय के अनुसार वैसे तो भगवान भोलेनाथ पूजा में नियम से अधिक भाव देखते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति श्रद्धा से उनका ध्यान करता है तो भोलेनाथ मात्र इससे ही भक्त पर प्रसन्न हो जाते हैं। फिर भी सावन में भगवान शिव की पूजा के कुछ आसान नियम हैं। अगर भक्त इन नियमों का ध्यान देकर पूजा पाठ करे तो महादेव शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्त की सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं तो आइये जानते हैं कि घर पर कैसे करें शिवजी की पूजा..


1. भगवान भोलेनाथजी के निकट आसन बिछाकर बैठें।
2. भगवान भोलेनाथजी से प्रार्थना करें कि जय भोलेनाथ ..मैं आपका पूजन करने जा रहा हूं जो भी भूल चूक हो उसे एक दास समझकर माफ कीजिएगा।
3. फिर पंचोपचार पूजा करिए।
4. शिवलिंग को जल स्नान कराएं, इसके बाद दूध स्नान, दही स्नान, जल स्नान, शक्कर स्नान, मधु स्नान, घी स्नान कराने के बाद फिर जल स्नान कराएं।
5. इसके बाद पंचामृत स्नान कराएं, फिर जल स्नान कराएं।


ये भी पढ़ें : Savan 2023: सावन में घर पर राशि के अनुसार ऐसे करें शिवजी की पूजा, भोले हो जाएंगे प्रसन्न

6. अब जल से आचमनी करें।
7. वस्त्र, यज्ञोपवीत, जल आचमनी, रोली, सिन्दूर, हल्दी पाउडर, अबीर गुलाल, अक्षत, पुष्प, पुष्पमाला, बेलपत्र, शमी पत्र, धतूर मदार पुष्प अर्पित करें।
8. धूप दीप जलाएं, नैवेद्य अर्पित करें।
9. नैवेद्य अर्पित करने के बाद हाथ को जल से धोएं।


10. हाथ में पुष्प लेकर भगवान भोलेनाथजी से प्रार्थना करें।
11. भस्म स्नान कराएं।
12. इसके बाद एक लोटे में जल लेकर ऊं नम शिवाय मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें अथवा रुद्री पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः Sawan 2023: भूलकर भी न चढ़ाएं कटे बेलपत्र, बेल पत्र तोड़ने और चढ़ाने का भी है खास नियम




















































सावन में शिवजी की पूजा की प्रमुख तिथि
पर्वतारीख
मौना पंचमी7 जुलाई 2023
शुक्र प्रदोष व्रत14 जुलाई 2023
सावन शिवरात्रि15 जुलाई 2023
सावन अमावस्या17 जुलाई 2023
रवि प्रदोष व्रत30 जुलाई 2023
रवि प्रदोष व्रत13 अगस्त 2023
मासिक शिवरात्रि14 अगस्त 2023 (अधिकमास)
नाग पंचमी21 अगस्त 2023
सोम प्रदोष व्रत28 अगस्त 2023
सावन पर्णिमा31 अगस्त 2023