
September 2022 Vrat Aur Tyohar: ऋषि पंचमी से होगी सितंबर की शुरुआत, देखिए इस महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
September Festivals 2022: व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से सितंबर का महीना खास होने वाल है। इस महीने के पहले दिन 1 सितंबर, गुरुवार को ऋषि पंचमी का व्रत पड़ रहा है। यह व्रत महिलाओं के लिए काफी फलदायी माना गया है। इसके पश्चात 4 सितंबर को राधाष्टमी व्रत रखा जाएगा। राधाष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधिवत पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि राधाष्टमी का व्रत रखने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती और संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक 10 सितंबर तक भाद्रपद मास रहेगा और उसके बाद 11 सितंबर से अश्विन माह की शुरुआत होगी। सितंबर महीने में 9 तारीख को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेशोत्सव का समापन होगा। वहीं इसके अलावा राधा अष्टमी, श्राद्ध, शारदीय नवरात्रि, आदि बड़े व्रत और त्योहार भी इस महीने में पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं सितंबर में किस दिन कौन सा व्रत और त्योहार पड़ रहा है...
सितंबर 2022 व्रत-त्योहार
1 सितंबर 2022, (गुरुवार)- ऋषि पंचमी व्रत
4 सितंबर 2022, (रविवार)- राधाष्टमी
6 सितंबर 2022, (मंगलवार)- जलझूलनी एकादशी / परिवर्तनी एकादशी / पदमा एकादशी / डोल ग्यारस
8 सितंबर 2022, (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
9 सितंबर 2022, (शुक्रवार)- अनंत चतुर्दशी / अनंत चौदस
10 सितंबर 2022, (शनिवार)- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
13 सितंबर 2022, (मंगलवार)- संकष्टी चतुर्थी
17 सितंबर 2022, (शनिवार)- कन्या संक्रांति
21 सितंबर 2022, (बुधवार)- इंदिरा एकादशी
23 सितंबर 2022, (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
24 सितंबर 2022, (शनिवार)- मासिक शिवरात्रि
25 सितंबर 2022, (रविवार)- आश्विन अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या
26 सितंबर 2022, (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि (शरद नवरात्रि), घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती
यह भी पढ़ें: राशिफल 1 सितंबर 2022: इन राशि वालों के लिए आनंद से भरपूर होगी सितंबर महीने की शुरूआत, पढ़ें पूरा राशिफल
Updated on:
31 Aug 2022 05:42 pm
Published on:
31 Aug 2022 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
