28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि की राशि में एक महीने तक विराजमान रहेंगे सूर्य देव, 4 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Surya Gochar 2022: इस राशि में सूर्य देव का गोचर कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। 4 राशि के लोग अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा लाभ हासिल करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी में उन्नति के प्रबल आसार हैं।

2 min read
Google source verification
sun_trnasit_2022.jpg

शनि की राशि में एक महीने तक विराजमान रहेंगे सूर्य देव, 4 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Surya Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 1 महीने का समय लग जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य देव 13 फरवरी से कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। कुंभ शनि की राशि है। इस राशि में सूर्य देव 15 मार्च तक रहेंगे। ये एक महीने की अवधि कई राशि वालों के लिए शानदार साबित होगी। अटके हुए काम बनेंगे। धन प्राप्ति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस गोचर काल के दौरान आप सफलता और समृद्धि हासिल कर सकेंगे।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। पेशेवर जीवन में आपको अच्छी खासी सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। आर्थिक दृष्टि से ये गोचर शानदार साबित होगा। धन में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी। निवेश से भी लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है।

कन्या राशि: इस गोचर के दौरान आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपके नाम, प्रसिद्धि और पहचान में वृद्धि होगी। आय और व्यय में उचित संतुलन बनाने में आप कामयाब रहेंगे। निवेश के लिए भी समय उत्तम है।

तुला राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। करियर में आपको लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी चतुराई और बौद्धिक क्षमता के बल पर अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: इस अवधि में आप अधिकतम लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में धन कमाने की तीव्र इच्छा जागृत हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको आपकी मेहनत और ईमानदारी के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: स्वर्भानु राक्षस का धड़ माना जाने वाला केतु तुला राशि में करेगा प्रवेश, 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य