
4 घंटे दिखाई देगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, उसके बाद जरुर कर लें ये काम
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई, 2019 को पड़ने वाला है। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। जो की रात 11 बजकर 31 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक लगेगा। जिस वक्त सूर्य ग्रहण पड़ेगा उस समय भारत में रात का समय रहेगा। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नज़र नहीं आएगा। लेकिन पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार इसका असर सभी 12 राशियों पर रहेगा।
कहां देख सकेंगे इस सूर्य ग्रहण 2019 को
इस सूर्य ग्रहण को यूके और यूरोप में नहीं देख सकेंगे। चीन और अर्जेंटीना देश में सूर्य ग्रहण को सबसे अच्छे तरीके से देखा जा सकता है। इसके अलावा इन दोनों देशों के पड़ोसी देश, जैसे- पारग्वे, उरुग्वे, ब्राजील और इक्वाडोर देश में इस सूर्य ग्रहण को आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। साल का तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा। यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।
पंडित जी ने बताया की ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम....
- माना जाता है की ग्रहण के उपरांत गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धनलाभ होता है।
Published on:
19 Jun 2019 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
