
राहु-केतु का गोचर शनि देव की प्रिय राशियों के लिए रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी सफलता
Rahu-Ketu Gochar 2022: राहु-केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। यानी ये अपनी आगे वाली नहीं बल्कि पीछे वाली राशि में गोचर करते हैं। 12 अप्रैल को राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन राहु वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा तो केतु वृश्चिक से तुला राशि में आ जायेगा। इन दोनों पापी ग्रहों का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा तो कुछ की परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा। शनि देव की प्रिय राशियों मकर और कुंभ के लिए ये गोचर फायदेमंद साबित होगा।
मकर राशि: शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। मकर वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। करियर में आपको सुनहरी सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। इस अवधि के दौरान आप एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने में सक्षम हो सकते हैं। बिजनेस में विस्तार करने के लिए भी समय उपयुक्त है।
कुंभ राशि: राहु-केतु का गोचर इस राशि वालों के लिए भी लाभप्रद साबित होगा। आपके आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति में वृद्धि हो सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। संपत्ति से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस अवधि में आप व्यापार से जुड़े कई अच्छे सौदे करने में सफल रहेंगे। जो लोग किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें इस दौरान कुछ राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: सूर्य देव जल्द अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, बदल जाएगी इन राशियों की तकदीर!
Updated on:
08 Apr 2022 04:14 pm
Published on:
08 Apr 2022 04:13 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
