24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में मौजूद ये 3 चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें घर में सुख शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के कई उपाय बताए गए हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर में रखना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि इनसे नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो सकती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
vastu dosh dur karne ke upay, vastu dosh ke karan, ghar me kya nahi rakhna chahiye, vastu tips for home, vastu dosh remedies for home, vastu tips for happiness and prosperity, latest religious news,

घर में मौजूद ये 3 चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे और वह जीवन में खूब तरक्की हासिल करे। वास्तु शास्त्र में भी घर में सुख-संपन्नता बनाए रखने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तु अनुसार घर तथा उसमें मौजूद चीजों की दिशाओं का ध्यान रखकर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है जबकि कुछ ऐसी चीजें हैं जो अगर घर में पड़ी रहें तो परिवार वालों के जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किन चीजों का होना अशुभ माना जाता है...

घर में ना रखें ये चीजें
बहुत से लोगों को घर में सजावट के लिए फूल रखना पसंद होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर या मंदिर में कभी भी मुरझाए हुए फूल नहीं रखने चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ती है। पेड़-पौधों और फूलों को सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। ऐसे में इनकी उचित देखभाल करें। यदि कोई फूल मुरझा जाए तो उसे हटा कर नए फूल लगा दें।

घर या दफ्तर में उलझे हुए तार, खराब पड़े हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रखना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु अनुसार माना जाता है कि इससे आपके आसपास नकारात्मकता वास करती है जो तरक्की और धन प्राप्ति में बाधा बन सकती है।

वास्तु के जानकारों के मुताबिक घर में कभी भी हिंसक जानवरों या ताजमहल की तस्वीर ना लगाएं क्योंकि इससे घर वालों के मन में तनाव और आपसी मनमुटाव पैदा हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: महिलाओं के लिए क्यों सोने की बिछिया पहनना नहीं माना जाता शुभ