9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में ये निशान माने जाते हैं भोलेनाथ की विशेष कृपा के संकेत

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली में कई ऐसे निशान होते हैं जो सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। वहीं कुछ निशान ऐसे हैं जिनका संबंध भगवान शिव से माना गया है। मान्यता हुआ है कि जिसकी हथेली में ये निशान होते हैं उस पर सदा भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

2 min read
Google source verification
lord shiva blessings, auspicious marks meaning, lucky sign in palm, lucky palmistry signs, hath me trishul ka nishan hona, hatheli par chand banna, bhagya rekha on hand, latest religious news, हाथ में ध्वज का निशान,

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में ये निशान माने जाते हैं भोलेनाथ की विशेष कृपा के संकेत

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और मौजूद निशानों के आधार पर उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इन रेखाओं और निशानों का प्रभाव व्यक्ति की शिक्षा, करियर, धन, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य सभी पर पड़ता है। हस्तरेखा शास्त्र में अनुसार हथेली में कुछ निशानों की मौजूदगी शुभ मानी जाती है। वहीं इनमें से कुछ ऐसे निशान भी हैं जिनका संबंध भगवान शिव से माना गया है। तो आइए जानते हैं वे कौन से निशान हैं जो किसी व्यक्ति के हाथ में हों तो उसे भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है...

अर्ध चंद्र होना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजमान होता है। ऐसे में हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में अर्धचंद्र आकार का निशान बनता है उनके वैवाहिक जीवन में हमेशा प्रेम बना रहता है। ऐसे लोग तेज बुद्धि वाले होते हैं और हर मुश्किल का सामना डटकर करते हैं।

ध्वज का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में ध्वज का निशान होना शुभ संकेत माना जाता है मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में ध्वज का निशान होता है उन्हें भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में खूब सुख और प्रसिद्धि हासिल होती है। ये लोग मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं।

त्रिशूल का चिन्ह
शास्त्रों के अनुसार त्रिशूल को भगवान शिव का हथियार होता है। इस कारण इसे बहुत पूजनीय माना जाता है। वहीं जिन लोगों की हथेली में मस्तक रेखा या भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होता है उन पर सदा भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है और उन्हें अपने जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: शनि हैं मकर राशि में विराजमान, शुभ प्रभावों में वृद्धि के लिए धारण कर सकते हैं ये नीला रत्न