किन राशियों के लिए नीलम रत्न धारण करना होता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की साढ़ेसाती, शनि की ढैय्या, दशा, महादशा, अंतर्दशा या शनि संबंधी किसी भी दोष को दूर करने के लिए नीलम रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। वहीं ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक वृष राशि, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ वालों के लिए नीलम धारण करना फलदाई माना गया है।