
सांप का हर सपना नहीं होता बुरा, जानिए सांप के कैसे सपने धन लाभ होने का देते हैं संकेत
Sapne Me Saap Dekhna: सपने में हमें विभिन्न चीजें दिखाई देती हैं। हमारे अधिकतर सपने हमारे द्वारा देखे गए दृश्यों या हमारी दिनचर्या के कार्यों से जुड़े होते हैं। वहीं बहुत से लोगों को सपने में सांप भी दिखाई देता है। धर्म शास्त्रों में भी सांप को पूजनीय माना गया है क्योंकि यह भगवान भोलेनाथ के गले का आभूषण और भगवान नारायण की शैय्या होता है। लेकिन इसके अलावा सांप से जुड़े कई मिथक भी प्रचलित हैं। अगर सच में सांप दिख जाए तो व्यक्ति के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और सांप सपने में भी नजर आ जाए तो डर से व्यक्ति की नींद खुल जाती है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सांप के कुछ ऐसे सपने भी हैं जो आपको धन लाभ जैसे अन्य शुभ संकेत भी देते हैं...
1. सपने में बिल में जाता हुआ सांप दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि यदि किसी व्यक्ति को सपने में बिल में जाता हुआ सांप दिखाई देता है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको अचानक से धन प्राप्त होने वाला है। वहीं फन फैलाए हुए सांप का सपने में नजर आना संपत्ति मिलने की ओर इशारा करता है।
2. सफेद सांप दिखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में सफेद सांप दिखाई देना बहुत शुभ होता है। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
3. शिवलिंग पर सांप दिखना
यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप दिखाई दे तो यह भी एक शुभ सपना होता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि ऐसा सपना भोलेनाथ की आपके ऊपर कृपा का संकेत है। ऐसा सपना दिखाई देने पर माना जाता है आपका लम्बे समय से अटका हुआ कोई काम पूर्ण होने वाला है।
4. पेड़ पर चढ़ता सांप दिखना
स्वप्न शास्त्र में सपने में पेड़ पर चढ़ते हुए सांप का भी एक सकारात्मक अर्थ बताया गया है। ऐसे में अगर आपको सपने में पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप नजर आता है तो यह स्वप्न आपकी तरक्की का संकेत है। साथ ही यह सपना आपको धन लाभ होने या आपके फंसे हुए पैसे को वापस मिलने की तरफ इशारा करता है।
5. जमीन की खुदाई में निकला सांप दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में खुदाई करते समय उन्नति में निकला हुआ सांप दिखाई देता है तो यह सपना उस व्यक्ति की किस्मत खुलने का संकेत देता है और जल्द ही उसे धन प्राप्त होगा।
6. सपने में सुनहरा सांप दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र में सांप किस परिस्थिति में नजर आता है इसके अलावा सांपों का रंग भी मायने रखता है। ऐसे में यदि सपने में सफेद या चमकीला सुनहरा रंग का सांप दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपके निकट भविष्य में आपके साथ बहुत कुछ शुभ होने वाला है। वहीं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना पूर्वजों पर आपके आशीर्वाद का भी संकेत होता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Financial Horoscope 14 May 2022 आर्थिक राशिफल: कन्या, मकर समेत इन राशियों के ऊपर रहेगी शनिदेव की कृपा, व्यापार और धन से जुड़े कार्यों में मिलेगी सफलता
Updated on:
14 May 2022 09:54 am
Published on:
14 May 2022 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
