6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूलकर भी घर में न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर, फायदा होने की बजाय हो सकता है नुकसान

कहते हैं सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। लेकिन कई लोग इस पेंटिंग को लगाते समय कई गलतियां कर देते हैं। जिससे फायदा पहुंचने की बजाय नुकसान होने की अधिक संभावना रहती है।

less than 1 minute read
Google source verification
Vastu Tips, vastu, vastu shastra, 7 running horses painting, 7 horses painting, वास्तु, वास्तु शास्त्र.

भूलकर भी घर में न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर, फायदा होने की बजाय हो सकता है नुकसान

अधिकतर लोगों को अपने घरों में पेंटिंग लगाने का शौक होता है। तस्वीरें घर की दीवारों की सुंदरता तो बढ़ाती ही हैं साथ ही घर परिवार के लोगों की किस्मत चमकाने का भी काम करती हैं। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो अधिकतर घरों में आपको देखने को मिल जाएंगी। ऐसी ही एक तस्वीर है सात घोड़ों की। कहते हैं इस पेंटिंग को घर में लगाने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। लेकिन कई लोग इस तरह की पेंटिंग लगाते समय कई गलतियां कर देते हैं। जिससे फायदा पहुंचने की बजाय नुकसान होने की अधिक संभावना रहती है। जानिए घोड़ों की कैसी तस्वीर घर में लगानी चाहिए और कैसी नहीं।

घर में भूलकर भी न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर:
-जिस तस्वीर में घोड़े अलग-अलद दिशा में दौड़ते नजर आ रहे हों ऐसी तस्वीर घर में नहीं
लगानी चाहिए। इस तस्वीर का घर परिवार के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
-घोड़ी की तस्वीर अगर कहीं से भी टूटी-फूटी हो या धुंधली हो तो उसे भी घर पर नहीं लगाना चाहिए।
-घोड़ों की ऐसी तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए जिसमें उनका चेहरा आक्रोशित नजर आ रहा हो। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से कलह का माहौल बना रहता है।
-ध्यान रखें कि अकेले घोड़े की तस्वीर भी न लगाएं इससे आर्थिक हानि होने की संभावना रहती है।
-घर में दौड़ते हुए घोड़े की ऐसी तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए जिसमें घोड़े किसी युद्ध में शामिल हों। इस तस्वीर का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
-घोड़ों की ऐसी तस्वीर जिसमें वो रथ खींच रहे हो घर में नहीं लगानी चाहिए।
-ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े सफेद रंग के ही होने चाहिए।
यह भी पढ़ें: जल्द शनि कुंभ समेत इन राशियों का हाल करेंगे बेहाल, ये है बड़ी वजह