19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips: खाना बनाते और खाते समय रखेंगे इन बातों का ध्यान, तो भरे रहेंगे अन्न और धन के भंडार

Vastu Tips: माना जाता है कि यदि खाना बनाते और खाते समय वास्तु अनुसार चीजों का ध्यान रखा जाए तो उस घर में मां अन्नपूर्णा और धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यानी उस घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती।

2 min read
Google source verification
vastu tips, vastu shastra, vastu tips for kitchen, vastu tips for eating food, best direction to eat food vastu, वास्तु शास्त्र, खाना बनाते और खाते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिएं, रसोईघर, किचन, भोजन बनाना, पूर्व दिशा, उत्तर दिशा,

Vastu Tips: खाना बनाते और खाते समय रखेंगे इन बातों का ध्यान, तो भरे रहेंगे अन्न और धन के भंडार

ज्योतिष शास्त्र में मंदिर के बाद रसोई घर को सबसे पवित्र स्थान माना गया है। यह घर की अन्नपूर्णा का स्थान होता है। इसी कारण से वास्तु शास्त्र में किचन यानी रसोईघर को लेकर कई ध्यान देने योग्य बातें बताई गई हैं। माना जाता है कि यदि खाना बनाते और खाते समय वास्तु अनुसार चीजों का ध्यान रखा जाए तो उस घर में मां अन्नपूर्णा और धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यानी उस घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है...

1. सीधे हाथ से करें भोजन
वास्तु शास्त्र के अनुसार सीधे हाथ से भोजन करना ही उचित माना जाता है। क्योंकि उल्टे यानी बाएं हाथ से भोजन करना दुर्भाग्य को न्यौता देना माना जाता है। हालांकि जो लोग सभी काम उल्टे हाथ से करते हैं या लेफ्टी हैं, वे अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। परंतु कोशिश करनी चाहिए कि सीधे हाथ से ही भोजन खाया जाए।

2. अग्नि देव का आह्वान करें
जब भी रसोई में खाना पकाएं तब अग्नि देव के नाम की आहुति देनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोईघर में भोजन पकाते वक्त एक चावल के दाने जितना अन्न निकाल कर उसे अग्नि यानी चूल्हे को समर्पित करने से अग्निदेव और मां अन्नपूर्णा सदैव रसोई पर कृपा बनाए रखते हैं।

3. भोजन से पहले धन्यवाद दें
जब भी भोजन करने बैठें तो पहला निवाला तोड़ने से पहले ईश्वर और जलदेवता को धन्यवाद देना ना भूलें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करके आप ईश्वर को अन्न जल प्रदान करने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। और वह आगे भी ऐसे ही आप पर कृपा बनाए रखें इसकी प्रार्थना करते हैं।

4. दिशा का ध्यान रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा को देव दिशा माना गया है। ऐसे में भोजन करते समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

5. कलह-क्लेशों से बचें
भोजन हमेशा शांति और प्रेम पूर्वक करना चाहिए। भोजन करते समय किसी भी मनमुटाव या कलह-क्लेश करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर आप मां अन्नपूर्णा का अपमान करते हैं, जिससे घर में धन और अन्न की कमी होती है।

6. भोजन की थाली में हाथ ना धोएं
आपने कुछ लोगों को देखा होगा जो खाना खाने के बाद उसे झूठे बर्तन में हाथ धो लेते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस आदत को बिल्कुल सही नहीं बताया गया है। आपको कभी भी भोजन करने के पश्चात उस बर्तन में हाथ नहीं धोने चाहिए।

6. रात को जूठे बर्तन ना छोड़ें
कुछ लोग रात को खाना बनाने वाले बर्तनों और जूठे बर्तनों को सिंक में ही छोड़ देते हैं, और अगले दिन सुबह धोते हैं। परंतु ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कभी भी रात को झूठे बर्तनों को सिंक में नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती है और घर में दरिद्रता आती है। इसलिए सोने से पहले हमेशा चूल्हा साफ करके और बर्तनों को धोकर ही रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष राशिफल 17 अप्रैल 2022: अपनी बर्थ डेट से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन