18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vidur Niti: ये 4 बातें किसी की भी उड़ा देती हैं नींद और छीन लेती हैं सुख-चैन

विदुर नीति में 4 ऐसी बातें बताई गई हैं जो स्त्री या पुरुष की रातों की नींद उड़ा देती हैं।

2 min read
Google source verification
vidur niti hindi, vidur neeti, vidhu niti on women, vidur niti on life, vidur niti on money, vidur niti on success, विदुर नीति,

Vidur Niti: ये 4 बातें किसी की भी उड़ा देती हैं नींद और छीन लेती हैं सुख-चैन

महाभारत के महान बुद्धिमान लोगों में से एक नाम महात्मा विदुर का भी आता है। आचार्य चाणक्य की तरह ही महात्मा विदुर की नीतियां भी काफी फेमस हैं। इनकी नीतियों में समाज, धन, तरक्की, स्त्री-पुरुष के स्वभाव और गुण दोष इत्यादि से संबंधित कई बातें बताई गई हैं। विदुर नीति में 4 ऐसी बातें बताई गई हैं जो स्त्री या पुरुष की रातों की नींद उड़ा देती हैं। कहते हैं विदुर जी ने ये नीतियां राजा धृतराष्ट्र के साथ साझा की थीं। जानिए विदुर जी ने ऐसी कौन सी नीति बताई हैं जो किसी का भी सुख-चैन छीन लेती हैं।

काम-भावना: विदुर नीति अनुसार अगर व्यक्ति के अंदर काम-भावना हर समय विद्यमान रहती है तो व्यक्ति को नींद नहीं आती। विदुर नीति अनुसार जब तक व्यक्ति काम-भावना से तृप्त नहीं हो जाता तब तक उसे किसी भी हालत में नींद नहीं आती। काम की भावना व्यक्ति के मन को अशांत कर देती है।

बलवान शत्रु: विदुर नीति कहती है कि अगर शत्रु बलवान है तो व्यक्ति की नींद उड़ जाती है। क्योंकि ऐसे में कमजोर और निर्बल व्यक्ति अपने बलवान शत्रु के बारे में हमेशा सोचता रहता है। कि कैसे उससे बचकर रहा जाए। कहीं कोई अनहोनी न हो जाए इस तरह के विचार मन को घेरे रहते हैं।

अगर व्यक्ति का सब-कुछ छीन लिया जाए: जिस व्यक्ति का सब कुछ छीन लिया जाए उसकी भी रातों की नींद उड़ जाती है। ऐसा व्यक्ति कभी चैन से नहीं बैठ पाता है। क्योंकि ऐसे व्यक्ति के मन में हमेशा यही ख्याल आता रहता है कि कैसे अपनी कोई हुई चीज वापस पाइ जाए।

चोर चैन से नहीं सो पाता: विदुर नीति अनुसार जिस व्यक्ति की चोरी करने की आदत पड़ गई हो वो आराम से नहीं सो पाता। क्योंकि चोरी करने वाले का कभी पेट नहीं भर पाता। चोरी करने वाला व्यक्ति दिन-रात चोरी करने की योजना बनाने में लगा रहता है। जिस वजह से उसकी दिन-रात की नींद उड़ जाती है और न ही ऐसा व्यक्ति सुख-चैन से रह पाता है। इसके साथ ही चोरी करने वाले को मन ही मन ये बात भी सताती रहती है कि कहीं उसे कोई पकड़ ना ले।
यह भी पढ़ें: स्वप्न विशेष: इन 5 डरावने सपनों को देखने पर डरने की जगह हो जाएं खुश