23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा से 16 साल की बेटी गई हज पर

मक्का-मदीना को पहला जत्था हुआ रवाना, मुल्क में अमन-शांति की दुआ के लिए अल्लाह की चौखट पर उठेंगे हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Dilip Patel

•

Updated: 1 Aug 2018, 1:31 PM IST

16-year-old daughter goes to Haj from Rewa

16-year-old daughter goes to Haj from Rewa

रीवा। मक्का-मदीना के मुकद्दस सफर पर जाने के लिए हज यात्रियों का जत्था बुधवार को रवाना होगा। पहली बार 16 साल की राकिया बानो इस सफर पर जा रही है। वह बुजुर्गो के साथ मुल्क में अमन-चैन की दुआ अल्लाह की चौखट पर मांगेगी।


उम्मत ए मोहम्मदिया कमेटी की ओर से हज यात्रियों का इस्तकबाल किया गया। बिछिया निवासी बशीरुद्दीन की बेटी राकिया बानो सबसे कम उम्र की हज यात्री रीवा से है। जबकि अन्य हज यात्रियों की उम्र 60 साल से ऊपर है। इस्तकबाल कार्यक्रम में हाफिज मुर्शिद आलम ने हाजियों को हज के अरकान के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस के शहर कार्यकारी अध्यक्ष मकदूम खान ने डॉ. बसीरुद्दीन खान, प्रो. एमयू खान, नजीर खान, अब्दुल्ला खान, एड. अनीश खान, जहीदा बेगम सहित अन्य जायरीनों को शाल व टोपी देकर सम्मान किया। बताया गया कि इस बार जिले से सौ हज यात्री हज पर जाने हैं। पहला जत्था बुधवार को रवाना हो रहा है। इस दौरान मो. शुऐब खान, लईकखान, माजिद खान, ने भी जायरीनों का इस्तकबाल किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


बड़ी दरगाह में इस्तकबाल
उधर हज यात्रा पर जाने वालों का बड़ी दरगाह में इस्तकबाल किया गया। इंतजामिया कमेटी ने गुलपोशी व दस्तार भेंटकर अमन शांति के लिए दुआ करने की उनसे अपील की। हज पर जाने वालों में प्रमुख रूप से हाजी मोबीन, हाजी मनौव्वर, हाजी शरीफ, मोहम्मद मुस्ताक का सम्मान किया गया। इस्तकबाल करने वालों में कमेटी के अध्यक्ष मो. इकबाल, उपाध्यक्ष सलीम मसूरी, गुलाम मोहम्मद, इमाम बख्श सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मक्का-मदीना पर जाने के लिए लोग वर्षों पहले से तैयारी करते हैं। बड़ी मुद्दतों के बाद अल्लाह की चौखट पर जाने का मुकद्दस दिन आता है। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि मुल्क में अमन शांति की दुआ अल्लाह की चौखट पर जरूर करेंगे।