24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों ने बढ़ाई कॉलेज प्राचार्यों के दिल की धडक़न, बन रही ऐसी स्थिति कि कॉलेज चलाना होगा मुश्किल

प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:47 PM IST

Admission of student is very slow in Rewa's college, seat will vacant

Admission of student is very slow in Rewa's college, seat will vacant

रीवा। शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की रफ्तार काफी धीमी है। दूसरे चरण में प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंचने वाले छात्रों की संख्या पहले चरण की तुलना में काफी कम है। ऐसे में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी कॉलेजों में आधी सीट खाली रह जाने की संभावना है।

तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया से उम्मीद
कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया में लगे प्राध्यापकों की माने तो शहर के प्रमुख कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए आने वाले छात्रों की संख्या उतनी नहीं है, जितने की उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी कॉलेज में करीब आधी सीट खाली रह जाएगी। ग्रामीण अंचल में स्थित कॉलेजों की स्थिति और भी खराब है। दूसरे चरण में प्रवेश की धीमी रफ्तार के बाद प्राचार्य अब तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया से उम्मीद जता रहे हैं।

सीट आवंटन को ठहरा रहे जिम्मेदार
प्रवेश की रफ्तार के लिए प्राचार्य उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आवंटन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। प्राचार्यों का तर्क है कि वजह जो भी रही हो लेकिन हकीकत यही है कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी कॉलेजों के लिए उतने छात्र आवंटित नहीं किए गए हैं, जितनी पाठ्यक्रमों में सीट बाकी रही है। यही वजह है कि न केवल प्रवेश के लिए आने वाले छात्रों की संख्या कम है। बल्कि सीट खाली रहने की भी प्रबल संभावना है।

दूसरे चरण में आज प्रवेश का अंतिम मौका
विभाग की ओर से जारी समय-सारणी के मुताबिक 12 जुलाई को दूसरे चरण की प्रक्रिया में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का अंतिम मौका है। आवंटित सूची में शामिल छात्र १२ जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद बची सीटों को तीसरे चरण के लिए रिक्त मान लिया जाएगा।

कॉलेजों में स्नातक की सीट
टीआरएस कॉलेज में सीट 6908
शासकीय कन्या महाविद्यालय में सीट 1200
मॉडल साइंस कॉलेज में सीट 850
न्यू साइंस कॉलेज में सीट 120

दो घंटे पहले कर दिया कार्य बहिष्कार
सातवें वेतनमान को लेकर जारी आंदोलन के तहत शासकीय कॉलेजों के प्राध्यापकों ने बुधवार को दो घंटे पहले ही कार्य का बहिष्कार कर दिया। पूर्व घोषणा के मुताबिक आंदोलन के तीसरे चरण में अब प्राध्यापक २० जुलाई तक हर रोज दो घंटे दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक की हड़ताल करेंगे। बुधवार को कार्य बहिष्कार करने के बाद सभी प्राध्यापक मॉडल साइंस कॉलेज में एकत्र हुए। वहां प्राध्यापकों ने धरना देते हुए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। महाविद्यालयीन प्राध्यापकों के धरना प्रदर्शन में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के प्राध्यापक भी शामिल हुए।