24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में लें नि:शुल्क प्रवेश, देर हुई तो फिर नहीं मिलेगा मौका, जानिए कब क्या होना है

प्रवेश के लिए आवंटित हुई सीट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 11 Jul 2018, 1:06 PM IST

RTE: Seat allot for free admission, Rewa's student reached at school

RTE: Seat allot for free admission, Rewa's student reached at school

रीवा। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लेकर शासन स्तर से लॉटरी के जरिए सीट आवंटन जारी कर दिया गया है। सीट आवंटन के साथ ही बच्चों के अभिभावकों को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जा रही है। प्रवेश कार्य 12 जुलाई से शुरू होगा। आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में लें नि:शुल्क प्रवेश, देर हुई तो फिर नहीं मिलेगा मौका।

7145 छात्रों ने किया है आवेदन
शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक निजी स्कूलों में आरटीइ के तहत जिले के 1137 निजी स्कूलों में 12500 सीट पर प्रवेश के लिए दो बार की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में 7145 छात्रों के आवेदन मिले हैं। पात्रता के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए करीब सात हजार छात्रों का चयन किया गया है। इस तरह से कई स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए आरक्षित सीट खाली रह जाएगी।

प्रवेश में अभिभावकों ने नहीं दिखाई रुचि
निजी स्कूलों में आरटीइ के तहत आरक्षित सीट और नि:शुल्क प्रवेश के लिए आए आवेदनों की संख्या इस बात का सबूत हैं कि अभिभावकों ने निजी स्कूलों में प्रवेश के बावत रुचि नहीं दिखाई है। नि:शुल्क प्रवेश के लिए दोबारा मौका दिए जाने के बावजूद आवेदन की संख्या महज 7145 पहुंच सकी है। जबकि स्कूलों में निर्धारित सीट की संख्या 12500 है।

यह है आगे की प्रवेश प्रक्रिया
सीट आवंटन की सूची में शामिल छात्रों के अभिभावक अब आरटीइ की वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद अभिभावकों को बच्चे के दस्तावेज का संबंधित विकासखंड के बीआरसीसी कार्यालय में सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद छात्र का संबंधित स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश हो सकेगा। आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में लें नि:शुल्क प्रवेश, देर हुई तो फिर नहीं मिलेगा मौका।

प्रवेश प्रक्रिया की निर्धारित तिथि
10 से 16 जुलाई तक डाउनलोड कर सकेंगे आवंटन पत्र
12 से 25 जुलाई तक हो सकेगा दस्तावेजों का सत्यापन
14 से 30 जुलाई तक निजी स्कूलों में हो सकेगा प्रवेश