24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यायाधीश एके सिंह ने हनुमान चालीसा के बारे क्या कहा, आप भी जानिए, उद्योग मंत्री व सांसद भी रहे उपस्थित

मानस भवन में चालीसा पाठ का आयोजन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 10 Jul 2018, 2:57 PM IST

Ramakatha Samiti organize of Hanuman Chalisa Path in Manas Bhawan Rewa

Ramakatha Samiti organize of Hanuman Chalisa Path in Manas Bhawan Rewa

रीवा। समाज में नैतिकता के तीव्र गति से हो रहे पतन व आपसी भाईचारा को कायम रखने की मंसा से रामकथा समिति की ओर से मानस भवन में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन से पहले न्यायाधीश एके सिंह ने कहा कि हनुमान चालीस सामान्य रचना न होकर सोधित सिद्धि मंत्र है। चालीसा में जीवन को सफल बनाने वाले तथ्य समाहित हैं। इस मौके पर न्यायाधीश एके सिंह की ओर से प्रासंगिक भजन कीर्तन व दृष्टांतों के माध्यम से आत्मस्पर्शी उद्बबोधन प्रस्तुत किया गया।

उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित
समिति सचिव सुभाष पाण्डेय के नेतृत्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उन्होंने एमडीएम केपी पाण्डेय, न्यायिक अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री व स्टेट बैंक प्रधान कार्यालय भोपाल के विधि प्रबंधक राघव सिंह का सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सांसद भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्रमबद्ध तरीके से आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने ज्ञानवती अवस्थी, प्रो. अवधेश पाण्डेय व डॉ. सीबी शुक्ला को संबोधित किया।

अधिकारियों ने भी सुना पाठ
कार्यक्रम में कविता पाण्डेय, डॉ. मुजीब खान, संयुक्त कमिश्नर आरके शुक्ला, सिरमौर एसडीएम नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त संचालक रोजगार अनिल दुबे, सीइओ प्रदीप दुबे, प्रो. सीडी सिंह, लोकायुक्त निरीक्षक हितेंद्र शर्मा, केंद्रीय जेल के कल्याण अधिकारी डीके सारस, संतोष रत्नमाला, राजकुमार तिवारी, राजीव तिवारी, गोपेश्वर मिश्रा, रावेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र पाण्डेय, लालमणि पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

manas bhawan Rewa" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/1040_3080340-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

भगवान जगन्नाथ का स्वागत करेंगे व्यापारी
लक्ष्मणबाग से 14 जुलाई से निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा निकलेगी। रथ यात्रा का विंध्य व्यापारी महासंघ स्वागत करेगा। यह निर्णय महासंघ के पदाधिकारियों ने लिया। इस बावत आयोजित बैठक में महासंघ के अध्यक्ष नरेश काली ने स्थापना दिवस के आयोजन की जानकारी भी दी। बैठक में सुधांशु पाठक, रबी ठारवानी, राजा चौरसिया, अमित ठारवानी सहित अन्य उपस्थित रहे।