25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की रफ्तार धीमी, सीट रहेगी खाली, सीएलसी में मिलेगा मौका

दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 5 Aug 2018, 1:30 PM IST

Admission slow in Rewa Engineering College, seat vacant for CLC

Admission slow in Rewa Engineering College, seat vacant for CLC

रीवा। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के स्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरे चरण के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन प्रवेश की रफ्तार पहले चरण से भी धीमी है। दो दिनों में केवल २५ छात्रों ने कॉलेज में प्रवेश लेने की इच्छा जताई है। हालांकि स्लो सर्वर की समस्या के चलते शनिवार को इनमें से भी महज आधे छात्रों का प्रवेश संभव हो सका है।

पहले चरण में 153 छात्रों ने प्रवेश लिया है
कॉलेज की विभिन्न ब्रांचों में पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब आधी सीट खाली रह गई है। खाली सीटों पर प्रवेश के बावत निर्धारित औपचारिकताओं को पूरी करने वाले छात्रों का दाखिला शुक्रवार, तीन अगस्त से शुरू कर दिया गया। शनिवार को प्रवेश प्रक्रिया के दो दिन बीत जाने के बावजूद प्रवेशित छात्रों का आंकड़ा महज 164 पहुंच सका है। पहले चरण में हुए प्रवेश की तुलना में यह संख्या महज 11 अधिक है। पहले चरण में 153 छात्रों ने प्रवेश लिया है।

25 छात्रों ने प्रवेश के लिए दस्तावेज जमा किया
कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक दूसरे चरण की प्रक्रिया में प्रवेश के लिए करीब २५ छात्रों ने प्रवेश के लिए दस्तावेज जमा किया है। लेकिन उनमें से केवल ११ का ही प्रवेश हो पाया है। इसी वजह स्लो सर्वर की समस्या है। दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में शुरू से ही सर्वर धीमे चल रही है। बीच-बीच में कुछ समय के लिए बंद भी हो जाता है। यही वजह है कि करीब १४ छात्रों की ओर से दस्तावेज जमा किए जाने के बावजूद उनकी प्रवेश नहीं हो सका है।

दो दिन मिलेगा ब्रांच परिवर्तन का मौका
प्रवेश प्रक्रिया के बावत जारी नए निर्देशों के अनुरूप दूसरे चरण में छात्र केवल छह अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। उसके बाद सात व आठ अगस्त को वह छात्र अपनी ब्रांच बदल सकेंगे, जो पहले व दूसरे चरण में प्रवेश ले चुके हैं। गौरतलब है कि कॉलेज में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन व इलेक्ट्रिकल के अलावा कंप्यूटर साइंस ब्रांच में प्रवेश लिया जा रहा है।

बची सीटों पर प्रवेश के लिए होगी सीएलसी
कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक दो दिन ब्रांच परिवर्तन का मौका दिए जाने के बाद बची सीटों पर प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस बावत १० अगस्त से सीएलसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वर्तमान में प्रवेश की धीमी रफ्तार को देखते हुए जान पड़ता है कि सीएलसी राउंड के लिए भी छात्रों को कॉलेज में सीट उपलब्ध मिलेगी।