23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर वाइस मार्शल बोले, स्कूल की तैयारी का सेना में होगा प्रदर्शन तो साकार होगा सपना

सैनिक स्कूल में पहुंचे वाइस मार्शल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 20 Jul 2018, 10:40 PM IST

Air Vice Marshal join Foundation Day at Sainik School, student honour

Air Vice Marshal join Foundation Day at Sainik School, student honour

रीवा। पैरेंट्स का सपना तब साकार होगा, जब स्कूल की तैयारी का प्रदर्शन आप सेना में भर्ती होकर करोगे। माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए आप पूरी सिद्दत के साथ जुट जाएं। सैन्य सेवा में आपका इंतजार है। एयर वाइस मार्शल राजेश इस्सर ने कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ सैनिक स्कूल के छात्रों में जोश भरा।

चेयरमैन ने छात्रों का किया उत्साहवर्धन
स्कूल के 57वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राजेश इस्सर ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह सैनिक स्कूल के छात्र हैं, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। स्कूल में सुबह 11 बजे मानेकशां सभागार में आयोजित पद अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि ने स्कूल के स्थानीय प्रशासनिक मंडल के चेयरमैन के हैसियत से कई छात्रों को उनके पद से अलंकृत किया।

पुराछात्र व सेवानिवृत्त शिक्षक भी रहे उपस्थित
स्कूल प्रिंसिपल कर्नल वी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सवा नौ बजे सैनवा स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व प्रिंसिपल के अलावा वाइस प्रिंसिपल स्क्वाड्रन लीडर उमा शंकर साहू, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल केके भट्टाचार्या व वरिष्ठ अध्यापक डॉ. दिनेश सिंह के अलावा स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक आरके शुक्ला सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sainik School , student honour" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/20/2152_3132336-m.jpg">
patrika IMAGE CREDIT: Patrika

सौरभ कुमार को स्कूल कप्तान की जिम्मेदारी
पद अलंकरण समारोह में स्कूल कप्तान की जिम्मेदारी छात्र सौरभ कुमार को दी गई। स्कूल के उप कप्तान की जिम्मेदारी रत्नेश पटेल को, स्कूल एड्ज्यूडेंट की अभिनव शर्मा को, खेलकूद कप्तान की प्रदीप राठौर को व स्कूल मेस कप्तान की जिम्मेेदारी शौर्य राज को दी गई।

शाम को सीनियर्स के साथ हुआ फुटबाल मैच
स्थापना दिवस पर स्कूल में वर्षों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक, शाम को पुराछात्र व वर्तमान छात्रों के बीच मैत्री फुटबाल मैच खेला गया। बाद में मेस में विशाल आम्र पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों के साथ टीचिंग सहित अन्य स्टॉफ के साथ गेस्ट भी शामिल हुए।