18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक किलो का एक आम, एक-एक फीट लंबे फलों से लद गया पेड़

अलीराजपुर का प्रसिद्ध आम अमिलिहा में दे रहा पैदावार, नूरजहां आम; लंबाई एक फीट, वजन एक किलो से अधिक

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

deepak deewan

Jul 12, 2023

noorjahan_mango.png

अलीराजपुर का प्रसिद्ध आम अमिलिहा में

रीवा. आम का यह पेड़ देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। पूरी पेड़ लंबे और वजनी आमों से लदा है। रीवा जिले के अमिलिहा गांव के किसान सुखीनंद सिंह के यहां लगा आम का यह पेड़ इन दिनों चर्चा का विषय बना है।

पेड़ पर लगे आम की लंबाई एक फीट है और वजन एक किलो से ज्यादा निकल रहा है। यह किस प्रजाति का है, इसकी जानकारी सुखीनंद को भी नहीं थी। उन्होंने इसका परीक्षण कराने के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिखाया तो बताया गया कि नूरजहां प्रजाति का आम है। इसका उत्पादन मध्यप्रदेश में अलीराजपुर जिले में सबसे अधिक होता है।

सुखीनंद बताते हैं, कुछ वर्ष पहले खाने के लिए बाजार से आम खरीदकर लाए थे। उसका बीज घर के बाहर फेंक दिया था, लेकिन उससे पौधा तैयार हो गया। इस पर पौधे का संरक्षण किया और वह अब पेड़ बन चुका है। अब इसमें फल आना शुरू हो गए।

पहले साल तीन फल ही लगे थे। सबसे बड़े फल की लंबाई एक फीट तीन इंच नापी गई थी। इस साल भी एक एक फीट के कई फल हैं। पकने में अन्य आमों की तुलना में यह देर से पकता है। इसलिए माना जा रहा कि जुलाई के आखिरी सप्ताह तक यह पक जाएगा।

आम की प्रजातियों को लेकर रीवा चर्चित रहा है। सुंदरजा आम को कुछ दिन पहले ही जीआइ टैग सरकार ने दिया है। उसका स्वाद देश विदेश में फैला है। अब नूरजहां प्रजाति का आम लोगों में कौतूहल का विषय बना है। फल को देखने के लिए गांव और आसपास के लोग आ रहे हैं। हर कोई इसका बीज मांग रहा है।