19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Assembly Election 2023: भाजपा का डैमेज कंट्रोल, तिवारीलाल नहीं लड़ेंगे चुनाव

त्योंथर सीट पर भाजपा ने कांग्रेस से आए सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया है। इसके चलते पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के पुत्र तिवारीलाल कई दिनों से नाराज चल रहे थे...

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Sanjana Kumar

Oct 28, 2023

mp_assembly_election_bjp_strategy_in_mp.jpg

त्योंथर सीट पर भाजपा ने कांग्रेस से आए सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया है। इसके चलते पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के पुत्र तिवारीलाल कई दिनों से नाराज चल रहे थे। उन्होंने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। इसे देख डैमेज कंट्रोल करने बीती रात उनके घर सांसद जनार्दन मिश्रा, मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य कई नेता पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: 25 साल से जीत का सेहरा पहनने की कोशिश, लेकिन यहां हर बार नाउम्मीद रह गई कांग्रेस
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: प्रचार में बचे 21 दिन, एक दिन में 14 घंटे नेताजी को करना होगी मशक्कत

लंबे समय तक चली बैठक के दौरान मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से बात कराई गई। उन्हें कई तरह के आश्वासन दिए गए हैं। सुबह जब समर्थक तिवारीलाल के पास जुटे तो उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से बात की जानकारी दी। इसके बाद तय किया गया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पहले समर्थकों के कहने की वजह से उन्होंने चुनाव लडऩे के संकेत दिए थे।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: विधायक देवेंद्र वर्मा का समर्थन मांगने एक साथ पहुंचे भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: खरगोन जिले से छह दशक में सिर्फ 19 महिलाओं ने लड़ा चुनाव, नौ बार पंहुची विधासनसभा