
एमपी के रीवा में बस हादसा
Rewa Bus Accudent एमपी के रीवा में बस हादसा हुआ है। यहां के मऊगंज में देव तालाब शिव मंदिर से पूजा पाठ कर लौट रहे भक्त हादसे का शिकार हो गए। बिना ब्रेक के पहाड़ से उतर रही उनकी बस नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए।
लोगों ने बताया कि बिना ब्रेक के पहाड़ से उतर रही बस एकाएक अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा मऊगंज थाने के सरदमन पहाड़ पर हुआ।
सीधी के अमिलिया के 50 से ज्यादा श्रद्धालु बस बुककर देवतालाब शिव मंदिर दर्शन करने गए। मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद रात में वापस घर लौट रहे थे। बस सरदमन पहाड़ में पहुंची तो ब्रेक फेल हो गया। पहाड़ से नीचे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुल से नीचे नदी में गिर गई।
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों अस्पताल पहुंचाया। हादसा में सुकरी बसंल पति मोतीलाल बसंल की मौत हो गई। 75 साल की सुकरी अमिलिया की निवासी थीं। ममता बसंल (19), मोतीलाल बसंल (75), छोटकिया बसंल (48) और कोल्हूडीह सहित 12 लोग घायल हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है।
ड्राइवर की जगह खलासी चला रहा था बस
यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर की जगह खलासी बस को चला रहा था। बस का फिटनेस भी समाप्त हो चुका था। एसपी विवेक सिंह ने कहा कि लापरवाही करने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।
Published on:
30 Jul 2023 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
