3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : प्रेमिका को खुश करने रची हत्या की साजिश, खौफनाक घटना को दिया अंजाम

-प्रेमिका को खुश करने रची हत्या की साजिश-खौफनाक घटना को दिया अंजाम-युवक के अंधे कत्ल का हुआ पर्दाफाश-पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी

less than 1 minute read
Google source verification
VIDEO NEWS

VIDEO : प्रेमिका को खुश करने रची हत्या की साजिश, खौफनाक घटना को दिया अंजाम

रीवा। महीने भर पहले हुई युवक की अंधी हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस खौफनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपनी प्रेमिका को खुश करने और उसके साथ छेड़खानी करने वाले युवकों को फसाने के लिए न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि उसे अंजाम भी दिया।

पढ़ें ये खास खबर- 20 फीसदी तक माल भाड़ा बढ़ने के आसार, लोगों पर पड़ेगी महंगाई की मार!


प्रेम प्रसंग के चलते दिया घटना को अंजाम

समान थाने के लालपा में युवक का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान संतोष त्यागी निवासी प्रयागराज के रूप में हुई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी मनोज उर्फ आकाश साकेत निवासी शिकारगंज थाना रामपुर नैकिन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने युवक की अंधी हत्या अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी बिछिया थाने के कोठी गांव में रहकर मजदूरी करता था। वहां उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था, जिसके साथ चार युवक छेड़खानी करते थे। वह उन लोगों को सबक सिखाना चाहता था।

पढ़ें ये खास खबर- राज्यपाल लालजी टंडन की लगातार हो रही मॉनिटरिंग, फिलहाल आ रही है ये दिक्कत


इस तरह दिया घटना को अंजाम

घटना दिनांक को उसका बाहरी युवक संतोष त्यागी से मुलाकात हुई, जो खुद अपराध के मामले में पुलिस से बचता फिर रहा था। उसने युवक को शराब पिलाई और बाद में गला घोटकर हत्या कर दी। प्रेमिका से छेड़खानी करने वालों को फसाने के लिए उसने एक लेटर लिखा, जिसमें चारों युवकों के नाम लिख दिया और उसके कपड़ों में डालकर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी पहले से बलात्कार के मामले में फरार हैं, जिसकी रामपुर नैकिन पुलिस को तलाश थी। देखें खबर से संबंधित वीडियो...।

Story Loader