
राज्यपाल लालजी टंडन की लगातार हो रही मॉनिटरिंग, फिलहाल आ रही है ये दिक्कत
भोपाल/ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tondon) अपने गृह नगर के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। हालही में अस्पताल की ओर से जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, पहले के मुकाबले उनके स्वास्थ में काफी सुधार देखा जा रहा है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, उनका लिवर, किडनी और हार्ट बिना सपोर्ट के काम करने लगे हैं। फिलहाल, लालजी टंडन को सांस लेने में थोड़ी बहुत परेशानी है, चिकित्सकों के मुताबिक, वो अधिक चिंता की बात नहीं है। हालांकि, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।
एक दिन पहले जारी हुआ मेडिकल बलेटिन था चिंताजनक
एक दिन पहले जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि, राज्यपाल को फूड पाइप के जरिए खाना दिया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा गया था कि, डायबिटीज और मल्टीपल कोमोरबटीज के चलते उनकी मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। फिलहाल, लखनऊ की एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम उनके बेहतर हालत के लिए लगातार कोशिश की, जिसके नतीजे में करीब 30 घंटों के भीतर ही उनकी हालत में काफी सुधार देखा गया।
सांस लेने में परेशानी
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को अभी भी सांस लेने में थोड़ी बहुत दिक्कत हो रही है। हाल ही में राज्यपाल लालजी टंडन के लीवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया था। प्रोसीजर के बाद पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया था। रक्त स्राव के चलते राज्यपाल इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उनको आईसीयू में रखा गया था। लेकिन सोमवार शाम को उनकी हालत नाजुक हो गई थी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।
Published on:
25 Jun 2020, 5:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.