
eco park rewa, development timeline
रीवा। शहर में बीहर नदी के किनारे और टापू में बनाए जाने वाले इको वाटर पार्क का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अधिकांश कार्यों के पूरा होने का समय अब नजदीक आ रहा है लेकिन हालात ऐसे हैं कि ठेकेदार ने कार्यों की शुरुआत ही नहीं की है। जिसके वजह से शहर का यह भी प्रमुख प्रोजेक्ट लेटलतीफी का शिकार हो गया है। निर्माण करने वालों पर प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर होने की वजह से मनमानी रूप से धीमी गति से कार्य चल रहा है। इको पार्क प्रोजेक्ट के कई कार्य ऐसे हैं जिनका इसी मार्च में ही पूरा किया जाना था लेकिन उनमें कइयों की तो शुरुआत तक नहीं हो पाई है। कुछ जो पहले से चल रहे हैं, वह अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। इको पार्क में 30 मार्च तक ब्रिज पूरा करने का टारगेट दिया गया है लेकिन हकीकत कुछ और है। करीब सात वर्षों से दो पिलर के अलावा काम आगे नहीं बढ़ा है। यह इको पार्क तैयार होने में अभी लंबा वक्त लगने का अनुमान है।
बीहर नदी के टापू पर और पुराना आरटीओ कार्यालय की जमीन पर इको पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसका ठेका रीवा इको लाइजर प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई को सौंपा गया है। करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक का काम होना है। यह पूरा प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर चल रहा है। बीते करीब सात वर्षोंं से यहां पर काम हो रहा है लेकिन प्रगति काफी धीमी है। ठेकेदार का प्रभाव अधिकारियों पर यह है कि लॉकडाउन के दिनों में भी गुपचुप तरीके से भी पार्क का काम चलता रहा। इसके बाद भी सिर्फ तीन कार्यों को ही कंपनी पूरा कर पाने का दावा कर रही है। सस्पेंशन ब्रिज में वर्ष 2016 के बाद काम ही आगे नहीं बढ़ा। सिर्फ दो पिलर ही खड़े हैं। इन्हीं दो पिलर के भरोसे ही कंपनी इको टूरिज्म बोर्ड को प्रगति दिखाकर गुमराह करने में लगी है। सारी प्रोग्रेस रिपोर्ट जमीनी हकीकत से कहीं दूर दिखाई गई है। अब ऐसे में कंपनी की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।
-----
एक बार प्रोजेक्ट टर्मिनेट हुआ तो फिर तैयार की योजना
इको पार्क का कार्य पूर्व में जो शुरु किया गया था, उसकी गति काफी धीमी होने की वजह से कांग्रेस की सरकार ने टर्मिनेट कर दिया गया था। वर्ष 2016 में बाढ़ के कारण सस्पेंशन ब्रिज टूट कर बह गया था। इसके लिए कंपनी सरकार से ही हर्जाना मांग रही थी और काम बंद कर दिया था। कई मर्तबा नोटिस जारी करने के बाद भी जब कंपनी ने काम शुरू नहीं किया था तो उसे टर्मिनेट कर दिया गया था। हालांकि बाद में कंपनी कोर्ट पहुंच गई थी। सत्ता बदली तो कंपनी के हिसाब से काम किया गया। पूर्व में निर्माण कार्य ऐसा था कि बाढ़ के एक झटके ने ही सबकुछ बहा दिया। झूला पुल एक बहाव में ही धरासाई हो गया।
-----------
बारातघर और रेस्टोरेंट का कार्य ही फोकस में
इको पार्क में आम लोगों के मनोरंजन से जुड़े संसाधनों का निर्माण कराया जाना है। ठेका कंपनी ने पूर्व की शर्तों में कई संशोधन कराए हैं, जिसकी वजह से नए निर्माण भी शुरू करा दिए गए हैं। यहां पर बारातघर और रेस्टोरेंट का भी निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ठेका कंपनी का फोकस केवल इन्हीं कार्यों पर है। कई ऐसे कार्य हंै जो अब तक पूरे हो जाने थे लेकिन कंपनी की लापरवाही की वजह से अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।
---
बोर्ड सीइओ जता चुके हैं नाराजगी
कुछ दिन पहले ही इको पार्क का निरीक्षण करने मध्यप्रदेश इको टूरिज्म बोर्ड के सीइओ सत्यानंद रीवा आए थे। उन्होंने हर कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और ठेकेदार को निर्देश दिया कि निर्धारित टाइमलाइन पर कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि यदि निर्धारित अवधि में ठेका कंपनी कार्य पूरे नहीं कर पाएगी तो उस पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाए। नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए ३० वर्ष की लीज पर भूमि दी है।
...
कार्य पूरे होने की ऐसी है टाइमलाइन
- सस्पेंशन ब्रिज - 30 मार्च 2022
- टॉयलेट फैसलिटी - 15 फरवरी 2022
- पार्किंग एरिया - कम्प्लीटेड
- ड्रिंकिंग वाटर - कम्प्लीटेड
- सिटआउट एरिया - 20 मार्च 2022
- गेट- 31 मार्च २०22
- सिगनागेस - 30 जून 2022
- सोलर लाइटिंग - 30 जून २०22
- लैंड स्केपिंग-- 31 मई २०22
-साइट डेवलपमेंट- 30 जून २०22
- स्टाफ हट -- कम्प्लीटेड
- इंटरप्रिटेशन सेंटर - 31 मार्च २०22
- लाइब्रेरी -- 15 जून २०22
- सोवेयर शॉप - 15 अप्रेल २०22
- साइकिल ट्रैक्स-- 31 मई २०22
- बटर फ्लाई पार्क - 30 अप्रेल 2022
- स्पॉ, हर्बल शॉप नर्सरी - 15 मई 2022
- कैफेटेरिया -- 31 मई 2022
- ट्री हाउस - 30 जून 2022
- चिल्ड्रेन प्ले एरिया - 30 अप्रेल 2022
- रोप वाल्किंग - 31 मई 2022
- ट्रेजर हंटिंग - 30 अप्रेल 2022
- आर्चरी ग्राउंड - 30 जून 2022
- पेंट बाल - 30 जून 2022
- आर्टिफिशियल रॉक - 30 जून 2022
- बर्मा ब्रिज - 31 मई 2022
- रिवैल्युएट क्रासिंग - 31 मई 2022
- योगा केन्द्र - 30 जून 2022
------------------------
कार्यों की वर्तमान स्थिति
सस्पेंशन ब्रिज का काम चालू है। इनके सिर्फ दो पिलर ही पूरे हो पाए हैं। इसके अलावा अन्य कार्य जारी है। लैंड स्केपिंग का काम प्रगति में है। सर्फेस प्रिपरेशन और मिट्टी लेबिलिंग का काम पूरा हो चुका है। नई घास लगाने और फिक्स करने का काम पूरा कर लिया गया है। ब्रिक्स प्लांटर का काम जारी है। लाइब्रेरी रूम बन कर तैयार हो गया है। 15 जून तक इसे शुरू कर पाएंगे। साइकिलिंग ट्रैक्स का काम जारी है। बटर फ्लाई पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। पूरा होने में 30 अप्रेल 22 तक का समय लगेगा।
Published on:
06 Mar 2022 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
