28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षित वर्ग की सीट खाली रही तो सामान्य वर्ग के छात्रों को मिलेगा प्रवेश, मौका कल तक

छात्रों को रखना होगा नजर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:15 PM IST

General Students will get admission in reserved seats in Rewa college

General Students will get admission in reserved seats in Rewa college

रीवा। मनचाहे कॉलेज में प्रवेश पाने से वंचित छात्रों के लिए एक मौका अभी और है, जिसमें उनको प्रवेश मिल सकता है। कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के दूसरे चरण में बची सीटों पर प्रवेश के लिए 13 अगस्त को सूची जारी की जाएगी।

सीएलसी में आवेदन करने वालों की जारी होगी एक और सूची
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुरूप महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में आरक्षित वर्ग के रिक्त सीटों पर अब सामान्य वर्ग के छात्रों का प्रवेश किया जाएगा। इसके लिए सीएलसी राउंड के तहत आवेदन करने वाले उन छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा, जो प्रतीक्षा सूची में हैं। सीएलसी में प्रवेश की मेरिट नीचे की जाएगी। विभिन्न कॉलेजों में सीएलसी राउंड के तहत प्रवेश की मेरिट अलग-अलग पाठ्यक्रमों में अलग-अलग है।

छात्रों को खुद पता करना होगा मेरिट व प्रवेश जानकारी
बची आरक्षित वर्ग की सीटों पर सामान्य छात्रों के लिए के लिए 13 व 14 अगस्त को मौका दिया जाएगा। छात्रों को आवेदन वाले संबंधित कॉलेजों में खुद प्रवेश की मेरिट मालूम करना होगा। बची सीटों पर प्रवेश १३ अगस्त को दिया जाएगा। इसके बाद भी सीट खाली रहती है तो 14 अगस्त को भी प्रवेश के बावत फीस जमा की जाएगी। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

स्नातक प्रवेश में अब प्राप्तांक की नहीं है कोई बाध्यता
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से उत्तीर्ण प्रतिशत की कोई बाध्यता नहीं है। हायर सेकंडरी में उत्तीर्ण छात्र स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र है। छात्र का प्रवेश सीट की उपलब्धता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब छात्रों के आंदोलन के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश के बावत हायर सेकंडरी में 60 फीसदी की बाध्यता को समाप्त किया है।

छात्र जिले के इन कॉलेजों में प्रवेश पाने हैं इच्छुक
वैसे तो छात्रों के पास प्रवेश के लिए कई कॉलेजों का विकल्प है। लेकिन ज्यादातर छात्र शहर के कुछ चुनिंदा कॉलेजों में प्रवेश चाहते हैं। यही वजह है कि जहां ग्रामीण अंचल के कई कॉलेजों में सीट खाली है और प्राचार्य छात्रों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के टीआरएस कॉलेज, मॉडल साइंस कॉलेज, जीडीसी व न्यू साइंस कॉलेज में प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगी है।