
The young man entering the house of women from badness
रीवा. युवक ने गर्भवती पत्नी को कमरे में बंद कर उस पर हथौड़े से हमला कर दिया जिसमें उसका सिर फट गया। महिला को आरोपी ने जिंदा जलाने का प्रयास किया लेकिन महिला ने उससे माचिस छीन ली। देर रात परिजन महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर आए। घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला यह मामला लौर थाने के तड़ौरा गांव का है। विद्या गिरी पति आशीष 19 वर्ष निवासी पथरौड़ा पर गुुरुवार की रात पति ने हमला किया था। रात करीब 11 बजे आरोपी पत्नी से विवाद कर रहा था। इस दौरान उसने दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने समीप ही रखे हथौड़े से उसके सिर पर वार किया जिसमें महिला खून से लथपथ वहीं गिर पड़ी। आरोपी ने कमरे में ही रखे केरोसिन को महिला के ऊपर डालकर उसे जिंदा जलाने लगा। घायल होने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी और उससे माचिस छीनकर उसे मुंह में डालकर चबा डाला। शोर शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका धरी थाना सेमरिया में था।
पत्नी पर करता था संदेह
पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी पर संदेह करता था। वह पत्नी पर अक्सर प्रतिबंध लगाता था। गांव में यदि महिला किसी से बात करती तो पति नाराज हो जाता था। वह गांव में किसी से भी मिलने जुलने से उसे रोकता था। इसी बात पर आरोपी उससे झगड़ा करता था।
सुबह ससुर को खदेड़ा, रात में पत्नी को पीटा
घटना दिनांक को ही आरोपी के ससुर मुनिराज भारती निवासी धरी थाना सेमरिया अपनी पुत्री का हालचाल लेने के लिए उसकी ससुराल आए थे। घर में ससुर को देखकर आरोपी पति भड़क गया और उसने ससुर को घर से भगा दिया। पीडि़त वापस लौट आया। रात में आरोपी ने पत्नी पर हमला कर दिया।
मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने का लगाया आरोप
उधर मायके वालों का आरोप था कि पति उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करता है। तीन साल पूर्व शादी हुई थी और शादी में कम दहेज लाने का आरोप लगाकर उसको परेशान करता है। इससे पहले भी वह कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है जिसकी जानकारी पीडि़ता ने अपने मायके वालों को भी दी थी।
मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया
आरोपी ने पत्नी पर हथौड़े से हमला किया था जिसमें वह घायल हुई थी। लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पत्नी पर संदेह करता था जिसको लेकर आए दिन उनके बीच विवाद होते थे।
एससी चौबे, थाना प्रभारी लौर
Published on:
14 Apr 2018 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
