
If you want to defeat BJP in Rewa then you will have to fight together
इसके पहले पूर्व सीएम ने स्व. सुंदरलाल तिवारी को अपना बड़ा भाई बताते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि तिवारी परिवार से उनका पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी और कुंवर अर्जुन सिंह भले ही एक दूसरे के धुर विरोधी थे लेकिन जब-जब कांग्रेस पर संकट आया दोनों महारथी एक हो गए। इनसे हम सबको सीख लेना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम के आयोजक सिद्धार्थ तिवारी से कहा कि जनमानस ेमें काम करना है तो झुकना सीखना होगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे कहते है कि हिन्दू धर्म को खतरा है। तो मैं पूछता हूं कि जब मुगलों व इसाइयों के कार्यकाल में कुछ नहीं बिगड़ा तो अब खतरा किससे है। भाजपा का मकसद देश में अशांति फैलाकर और लोगों को डराकर केवल वोट हासिल करान है। लेकिन अशांति के वातावरण में कभी विकास नहीं हो सकता। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा पर किया पलटवार
पूर्व सीएम ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज सिंह को 19 साल बाद बहनों की याद आई है। उनके खाते में एक हजार डालने के लिए सात शर्तें लगा दी हैं। वे बहनों के खाते में एक हजार और किसानों के खाते में सम्मान निधि डालकर दस हजार निकाल लेते हैं। डीजल-पेट्रोल, बिजली का बिल, गैस के दाम, खाद-बीज की कीमत बढ़ाकर किसानों बोरोजगारों एवं महिलाओं की कमर तोड़ी जा रही है। जो पैसा सम्मान निधि में डाला जा रहा है वह आम जनता के टैक्स का है।
ऐसे विधानसभा अध्यक्ष को वापस बुलाओ
जनाधिकार रैली में विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने विधानसभा में किसानों की और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर सवाल पूछा तो मुझे रोका गया और निलंबित कर दिया गया। किसानों की बात करने पर विधानसभा अध्यक्ष रोकते हैं, मैं कहता हूं इनको वापस रीवा बुलाओ। विधानसभा अध्यक्ष से न्याय की आस थी, लेकिन उन्होंने जनता के अधिकारों की रक्षा नहीं की। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर प्रहार हो रहा है।
Published on:
12 Mar 2023 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
