23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के इस जिले में है मेधावियों के सम्मान की अजीब परंपरा, जानिए किस तरह होते हैं सम्मानित

आयोजित हुआ कार्यक्रम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 22 Jul 2018, 10:31 PM IST

Iqra Welfare Society honore talented students in Rewa of MP

Iqra Welfare Society honore talented students in Rewa of MP

रीवा। इकरा वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के एलकेजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कुल 248 मेधावी शामिल रहे।

छात्रों को कई अवार्ड से किया गया सम्मानित
पिछले कई वर्षों से आयोजित होते आ रहे इकरा प्रतिभा सम्मान में कक्षा नवीं, 10 व 12 के छात्रों को अयाज मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें कु. अर्शिया अतीक, कु. अदीना खान व सबा फातिमा शामिल रहीं। कक्षा 11 वीं का मैक्स साफ्ट अवार्ड फिजा अंसारी को, ग्रेजुएट का आशी मेरिट अवार्ड मो. शाद खान को व पोस्ट ग्रेजुएट शील्ड समर खान को दिया गया।

छात्रों के साथ शिक्षाविदें का भी हुआ सम्मान
समारोह में हाफिज सैय्यद अशफाक आलम, हाजी अब्दुल अहद, हाजी अब्दुल कलीम खान, रहीमुद्दीन सिद्दीकी ने मेधावियों का सम्मान करने के बाद वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. अमीर अहमद खान, सामाजिक कार्यकर्ता असगर मास्टर, अफजल अली, इदरीस खान, मो. हफीज खान, तारिफ कुरैशी, जमाल अहमद खान, हाजी मोहियुद्दीन को भी समाज में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यह शख्सियत भी विशेष रूप से रही उपस्थित
इस अवसर डॉ. अब्दुल मुजीब खान, शहीद मिस्त्री, काजी इफ्तखारुद्दीन, डॉ. नइमुद्दीन, हाजी शरीफ, हाजी शफीक, हाजी मो. आमीन, आबाद खान, जेनुल अबदीन अब्दुल रशीद, शाहिद परवेज, मो. अनपर, डॉ. यामीन खान, रहीमुद्दीन सिद्दीकी, मो. खालिद, मुमसाद खान व अब्दुल वामिद सहित समाज के अन्य शख्सियत उपस्थित रही।

सम्मान की बनती जा रही है परंपरा
जिले में मेधावियों के सम्मान की एक परंपरा सी बनती जा रही है। अभी हाल में कुछ दिन पहले भी एक संस्था की ओर से भी स्कूल से लेकर कॉलेज तक के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों के सम्मान की यह परंपरा छात्रों के लिए बेहतर है। क्योंकि इससे उनका एक ओर जहां उत्साहवर्धन होता है। वहीं दूसरी ओर दूसरे छात्रों में बेहतर करने की ललक पैदा होती है।