12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना केयर सेंटर में रोगियों के सेहत से खिलवाड़, पौष्टिक मेन्यू की अनदेखी

जिले में केयर सेंटर में भर्ती रोगियों ने कहा, दूध में पानी मिलाने की बात तो सुनी है यहां तो पानी में दूध मिलाकर दिया जा रहा-जिले में अब तक 331 की रिपोर्ट आ चुकी पॉजिटिव, 31 जुलाई की स्थिति में एक्टिव केस 180,

3 min read
Google source verification

रीवा

image

Rajesh Patel

Aug 01, 2020

 Messing up the health of patients at the Corona Care Center,

Messing up the health of patients at the Corona Care Center,

रीवा. जिले में कोरोना केयर सेंटर में भर्ती रोगियों के नाश्ते व पौष्टिक भोजन में मेन्यू की अनदेखी की जा रही है। पुख्ता इंतजाम के बावजूद रोगियों को पौष्टिक भोजन नहीं दिया जा रहा है। नाश्ता में लगातार सूखा पोहा दे रहे हैं। जिला प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी केयर सेंटर में जिम्मेदारों की मनमानी की व्यवस्था के चलते रोगियों में असंतोष है। सुबह नाश्ता देरे से मिलने पर कई रोगियों ने हंगामा भी किया।

नाश्ता में भुना चना, मूंगफल गायब
शहर के चिरहुला में पीएम आवास में कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती रोगियों ने अफसरों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पौष्टिक आहार की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया है। कइयो रोगियों ने मेन्यू की अनदेखी किए जाने पर अधिकारियों को सूचना दी है कि साहब, दूध में पानी मिलने की बात तो सुनी है। लेकिन, यहां पर तो पानी में दूध मिलाकर दिया जा रहा है। सुबह 7 बजे नाश्ता देने के बजाए 10.30 बजे दिया गया। जबकि मेन्यू में गाइड लाइन दी गई है कि सुबह 7 से 7.30 बजे तक एक कप चाय के साथ मूंगफली (20 ग्राम)/भुना चना/ 4 बिस्किट देना है। लेकिन, नाश्ता में लगातार तीन दिन से पोहा के साथ चाय दी जा रही है। नाश्ता में पोहा-चाय को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश दिनों में एक कप दूध/ अंडा-पोहा / उपमा/ दलिया / पराठे-एक केला / फल आदि मेन्यू का पालन नहीं किया गया।


केयर सेंटर में पौष्टि भोजन की अनदेखी
शासन ने कोरोना पीडि़त रोगियों की सेहत को लेकर मेन्यू निर्धारित किया है। जिले में केयर सेंटर में नाश्ता व भोजन की जिम्मेदारी विंध्या रिट्रीट गई है। केयर सेंटर पर उपलब्ध कराए जा रहे नाश्ता व भोजन की गुणवत्ता पर रोगियों ने स्वयं खड़ा कर दिया है। पीएमएम आवास के ए-ब्लाक में भर्ती कई मरीजों ने अफसरों को सूचना दी है कि सुबह नाश्ता 8 बजे की बजाए 10.30 बजे दिया गया। दोपहर और शाम को भोजन में भी मेन्यू की अनदेखी की जा रही है। शुक्रवार दोपाहर रोटी, चावल, दाल, पानीदार सब्जी दी गई। कई मरीजों के मुताबिक सप्ताहभर के भीतर एक भी बार पनीर, राजमा, रायता आदि उपलब्ध नहीं कराया गया। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल की ओर से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई डाइट लिस्ट के अनुसार सेंटर पर पौष्टिक भोजन की व्यवस्था नहीं की जा रही है। कलेक्टर से शिकायत के बाद एक-दो दिन ठीक रहा। लेकिन, जैसे ही कलेक्टर लौटे कि पानी में दूध मिलाकर दे दिया गया।

केयर सेंटर में 180 मरीज भर्ती
केयर सेंटर में शुक्रवार को सुबह आठ बजे की स्थित में 180 मरीजों को रखा गया है। इसके अलावा 16 संदिग्धों को रखा गया है। सभी के लिए ना रोगियों का आहार

मेन्यू नाश्ता व भोजन का
नाश्ते में सुबह 7 बजे से 7.30 बजे एक कप चाय-मूंगफली (20 ग्राम)/भुना चना/ 4 बिस्किट। सुबह 8 बजे से 9 बजे एक कप दूध/ अंडा-पोहा / उपमा/ दलिया / पराठे-एक केला / फल। दोपहर का भोजन 12.30 बजे से 1.30 बजे-----रोटी / चावल-तुआर दाल / छोले / राजमा / साबुत दाल-दही / रायता / पनीर-हरी सब्जी। शाम 4 बजे से 5 बजे तक चाय-बिस्किट/अंकुरित मूंग रात का भोजन 7 बजे से 8 बजे तक----रोटी/चावल-सब्जी, बिना छिलके वाली दाल/खीर/ सेवाइयां/ पनीर

लंच व डिनर का मेन्यू
प्रत्येक मरीज को प्रतिदिन दूध 500 एमएल, दाल 2-3 कटोरी, तिलहन (तिल, मूंगफली)3 तीन बड़े चम्मच, कन्द (आलू)1-2, सब्जियां दो कटोरी, शक्कर 2-3 चम्मच, अनाज(रोटी, पोहा, चावल, उपमा, दलिया आदि 300-400 ग्राम

यह भी गाइड लाइल
रोटी बनाने के लिए 3 किलो गेहूं के आटा में एक केजी बेसन मिलाया जाए। आटा दूध से गूथा जाए। रोगी को दूध या दही के स्थान पर कस्टर्ड, खीर, अथवा सेवइया बदल-बदल कर दिया जाए। मधुमेह रोगियों के आहार में शक्कर नहीं मिलाया जाए।


वर्जन...

शासन की निर्धारित डाइट के अनुसार ही नाश्ता व भोजन दिया जा रहा है। सभी कि हिसाब से उपलब्ध करना मुश्किल होगा। नाश्ता व भोजन की जिम्मेदार सरकारी संस्था को दिया गया है। गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन दिया जा रहा है। जांच कराया जाएगा। अगर ऐसा तो सुधार किया जाएगा।
डॉ. आरएस पांडेय, सीएमएचओ