6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Modi LIVE: सफेद शेरों की धरती में आज दहाड़ेंगे मोदी, चार साल बाद फिर पहुंचे वोट मांगने

एसएएफ ग्राउंड में होगी सभा, चेकिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश, चार साल बाद आज फिर वोट मांगने आएंगे पीएम मोदी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 20 Nov 2018, 1:54 PM IST

MP Election Live modi in rewa madhya pradesh

MP Election Live modi in rewa madhya pradesh

रीवा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर बाद भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रीवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम झाबुआ से हेलीकॉप्टर से दोपहर २ बजे एएसएफ ग्राउंड पहुंचेगे। ग्राउंड के बगल में ही हेलीपैड तैयार किया है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकस है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पूरा ग्राउंड छावनी में तब्दील है।

2014 में जनार्दन मिश्रा के लिए चुनावी सभा के बाद मंगलवार को रीवा आ रहे मोदी प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल, गिरीश गौतम, दिव्यराज सिंह, नागेन्द्र सिंह, पंचूलाल प्रजापति, प्रदीप पटेल, श्यामलाल द्विवेदी, केपी त्रिपाठी के लिए वोट मांगेंगे। सांसद जर्नादन मिश्रा, गणेश सिंह, रीति पाठक, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महापौर ममता गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

कानून-व्यवस्था संभालेंगे चार मजिस्ट्रेट
एसएएफ ग्राउंड में मोदी की सभा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने चार कार्य पालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी बतौर मजिस्ट्रेट लगाई है।

5 डीआइजी समेत 1800 पुलिसकर्मी तैनात
ग्राउंड और उसके बाहर सुरक्षा व्यवस्था में 1800 पुलिसकर्मियों का बल नजर रखेगा। व्यवस्था में आइजी, चार डीआइजी, पांच एसपी, आठ एएसपी, डीएसपी 15, टीआइ 30, एसआइ 30, एएसआइ 30, हेड कांस्टेबल 150, कांस्टेबल 1500 लगे रहेंगे। एनएसजी दस्ता भी सभास्थल पर मौजूद रहेगा। एसपीजी टीम पहले ही रीवा पहुंचकर एएसएल कर चुकी है।

आइजी ने किया निरीक्षण
सोमवार को आइजी उमेश जोगा, डीआइजी अविनाश शर्मा, एसपी सुशांत सक्सेना ने सभास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आइजी ने निर्देशित किया सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार की देर शाम पुलिस ने शहर के मुख्य होटलों की चेकिंग भी की।

जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
पूरे मैदान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा घेरे के अंदर जाने की अनुमति किसी को नहीं होगी। सभास्थल पर चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगाए हैं।