
9th, 11th examination started
रीवा. शासन की एक शाला एक परिसर योजना से कुछ विद्यालयों को पृथक रखने संबंधित दिग्गजों की ओर से की गई सिफारिश असरदार साबित हुई है। योजना के तहत विद्यालयों के किए जा रहे संविलियन की प्रक्रिया से सिफारिशी विद्यालयों को फिलहाल अभी पृथक रखा गया है। बाकी के दूसरे सभी विद्यालयों का योजना के तहत संविलियन किया जा चुका है।
शासन को भेजे गए प्रस्ताव में शामिल हैं यह विद्यालय
शिक्षा अधिकारियों की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव के मद्देनजर जिले के तीन विद्यालयों को योजना से पृथक रखने की सिफारिश की गई है। उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक दो की, सांसद जनार्दन मिश्रा ने हनुमना के शासकीय माध्यमिक शाला धौसड़ व प्राथमिक शाला तेदुआ की और मऊगंज विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटखरी की सिफारिश की है। तीनों जनप्रतिनिधियों की ओर से विद्यालयों को योजना से पृथक रखने संबंधित अलग-अलग तर्क दिया है।
शासन को भेजा गया था सिफारिश का प्रस्ताव
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूत्रों की माने तो जनप्रतिनिधियों की सिफारिश संबंधित प्रस्ताव को मार्गदर्शन के बावत पूर्व में शिक्षा अधिकारी ने आयुक्त लोक शिक्षण का भेजा था। वहां लिखित रूप में तो अभी कोई निर्देश जारी नहीं किया जा सका है, लेकिन मौखिक रूप से संबंधित विद्यालयों को प्रक्रिया से पृथक रखने को कहा गया है। यही वजह है कि शिक्षा अधिकारियों ने सभी विद्यालयों के संविलियन की प्रक्रिया पूरी करते हुए इन्हें पृथक रखा है।
Published on:
04 Oct 2018 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
