27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड बन गया था महिला का शारीरिक शोषण कर भागा आरोपी..

mp news: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से शारीरिक संबंध बनाए और फिर भागकर मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड बन गया था आरोपी...।

less than 1 minute read
Google source verification
rewa news

mp news: मध्यप्रदेश की रीवा पुलिस ने रेप के एक मामले में मुंबई से आरोपी की गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था जिसे पकड़कर पुलिस रीवा लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया था और फिर शादी करने की बजाए भाग गया था।

शादी का वादा कर बनाए थे शारीरिक संबंध

पुलिस के मुताबिक सिरमौर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को आरोपी रिंकू तिवारी पिता अशोक तिवारी हर्दी कपसा थाना चोरहटा ने शादी का झांसा दिया था। पीड़िता के पति की मौत हो गई थी और आरोपी उसे शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला ने उससे शादी करने के लिए बोला तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और भाग गया था।

यह भी पढ़ें- रिपोर्ट लिखाने आई लड़की का नंबर लेकर कॉन्स्टेबल करने लगा गंदी बात..

भागकर मुंबई में बन गया था सिक्योरिटी गार्ड

पीड़िता को जब अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में आरोपी रिंकू तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को आरोपी के मुंबई में होने की सूचना मिलीतो सिरमौर थाने की टीम मुंबई पहुंची और बांद्रा इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया। फरारी में वह एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।

यह भी पढ़ें- भोपाल में ऑन रोड 'आशिकी'..स्कूटी पर KISS करते कपल का वीडियो वायरल