1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टोर रूम में मिली खून से लथपथ लाश, सिर का आधा हिस्सा उड़ चुका था

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के स्टोर रूम में खून से लथपथ लाश मिली। घटनास्थल का भयावह दृश्य देख सबके होश उड़ गए।

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Avantika Pandey

Jul 05, 2025

MP News

MP News (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के स्टोर रूम में खून से लथपथ लाश मिली। घटनास्थल का भयावह दृश्य देख सबके होश उड़ गए। एक 65 वर्षीय वृद्ध ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से उनके सिर का आधा हिस्सा उड़ गया था। उनके समीप ही लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। यह आत्मघाती कदम उन्होंने गुरुवार रात उठाया, जिसकी जानकारी परिजनों को करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार शाम को लगी। घटना से आज भी पूरे इलाके में खौफ का माहौल है।

ये भी पढ़े- तीन भाइयों की इकलौती बहन से हुई बहुत बड़ी गलती… परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

ये है पूरा मामला

ये पूरा मामला, रीवा(MP News) के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सरोज दुबे (65 वर्ष), पिता मन्नीलाल दुबे अपने घर में पत्नी के साथ अकेले रहते थे। गुरुवार की रात उन्होंने घर के स्टोर रूम में जाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक को गले के पास लगाकर फायर कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में कुछ लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी, लेकिन वे घटना का अंदाज़ा नहीं लगा पाए। शुक्रवार सुबह जब सरोज दुबे दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम को जब वे स्टोर रूम में गए, तो सरोज को खून से लथपथ देखकर उनके होश उड़ गए। घटनास्थल का दृश्य भयावह था। गोली लगने से उनके सिर का आधा हिस्सा उड़ गया था। उनके समीप ही लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

प्रारंभिक जांच में कारण नहीं आए

सामने प्रारंभिक जांच में वृद्ध द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारण सामने नहीं आए हैं। घर में अकेले वृद्ध दम्पती ही रहते थे। पुलिस परिजनों सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

वृद्ध ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर आत्महत्या की है। घटना रात की है। शाम को उनका शव स्टोर रूम में मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।- श्रंगेश सिंह राजपूत, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी