11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: कोर्ट परिसर बना अखाड़ा, SDM ने वकील को दी धमकी, बोले- ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो…..’

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में एसडीएम और वकील के बीच बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Himanshu Singh

Jul 25, 2024

Rewa news

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में एसडीएम और वकील के बीच एक मामले को लेकर विवाद इतना आगे बढ़ गया कि एसडीएम ने वकील को धमकी दे डाली कि यह मेरा कोर्ट है, आपको जो उखाड़ना है वह उखाड़ लेना। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बीच यह बहस लगभग तीन मिनट तक चली।

यह पूरा मामला पवन कुमार और जितेंद्र कुमार के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जिसकी पेशी अनुविभागीय अधिकारी त्योंथर में चल रही है। इस दौरान वकील राजेंद्र गौतम के पहुंचते ही विवाद शुरु हो गया।

SDM का वीडियो हुआ वायरल


एसडीएम संजय कुमार जैन का कहना था कि वह दोपहर 12:00 बजे से आकर बैठे हुए थे। वहीं वकील का कहना था कि उनकी पेशी का समय 2:00 बजे निर्धारित किया गया था। इसलिए वह समय पर पहुंचे। इसी को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरु हो गई। दोनों एक-दूसरे से तेज आवाज में बात करने लगे। जिससे गुस्साए एसडीएम ने कहा कि यह मेरा कोर्ट है, जो उखाड़ना है, उखाड़ लो मैं दोनो पक्षों की सुन रहा हूं। यह धमकी किसी और को देना।

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को मिल गई बड़ी खुशखबरी! अब 15वीं किस्त में आएंगे 1500 रुपए

समय पर पहुंचा तो बढ़ गई तारीख


वकील का कहना था कि मुझे 2 बजे का समय दिया गया था। मैं 2 बजे पहुंच भी गया, लेकिन कोर्ट में बैठे एसडीएम ने पहले ही तारीख आगे बढ़ा दी। वहीं एसडीएम का इस पूरे मामले पर कहना था कि वकील के समय पर कोर्ट नहीं पहुंचने पर तारीख बढ़ाई ।