
newlywed woman found dead under bed (मृतका नेहा पटेल का जीवित अवस्था का फोटो)
mp news: मध्यप्रदेश के रीवा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति व ससुर को आरोपी बनाया है। आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पति अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। नवविवाहिता का शव उसके ही कमरे में बिस्तर के नीचे पड़ा मिला था और उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था। मृतका के परिजन ने पति व ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए थे।
घटना 29 नवंबर 2025 की है तब शहर के गुढवा वार्ड में रहने वाले रंजीत पटेल की पत्नी नेहा पटेल की उसके ही कमरे में लाश मिली थी। रंजीत पटेल के छोटे भाई पुष्पराज पटेल ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि उसका भाई रंजीत और भाभी नेहा सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकले हैं। काफी आवाज लगाई लेकिन फिर भी कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची थी और जब दरवाजा खोला गया तो कमरे में पलंग के नीचे नेहा की लाश पड़ी हुई थी उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था। पति रंजीत मौके से गायब था इसलिए पुलिस को उस पर तभी से शक था।
मृतका नेहा के परिजन ने घटना के बाद पति रंजीत और ससुर कृष्ण पटेल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगा थे। परिजन के मुताबिक शादी में बाइक न मिलने की बात कहकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजन ने आरोप लगाया था पति रंजीत ने ही गला दबाकर नेहा की हत्या की है। पुलिस ने परिजन के आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर ससुर कृष्ण पटेल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी पति रंजीत पटेल अभी भी फरार है।
Published on:
03 Dec 2025 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
