26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: एमपी के नए जिले में बवाल, कई पुलिस वाले घायल…

mp news: युवक को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, कुल्हाड़ी से पुलिस टीम पर हमला, टीआई, तहसीलदार सहित अन्य पुलिसकर्मी गंभीर घायल...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 15 Mar 2025, 10:26 PM IST

rewa


mp news: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जमकर बवाल हुआ है और इसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मामला मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गड़रा गांव का है जहां आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बना लिया था और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो विवाद हो गया और लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से पुलिस टीम पर घेरकर हमला किया है जिसमें थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका ,एएसआई जवाहर सिंह यादव, बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना है कि घायल अवस्था में एसडीओपी अंकित सुल्या व अन्य पुलिसकर्मियों को अभी भी ग्रामीणों ने घेर रखा है जिन्हें छुड़ाने के लिए पूरे जिले से पुलिसबल गड़रा गांव के लिए रवाना हुआ है।


यह भी पढ़ें- इंदौर में वकीलों ने टीआई जितेंद्र यादव सहित 4 पुलिसकर्मी को खदेड़ा, देखें वीडियो

घटना की वजह 2 महीने पहले गांव के रहने वाले अशोक कौल की मौत से जुड़ा होना सामने आया है। अशोक कौल की मौत के मामले में परिजन ने रज्जन दुबे नाम के युवक पर हत्या का शक जाहिर किया था। उसी रज्जन दुबे को आज अशोक कौल के परिजन ने बंधक बना लिया और इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इधर युवक को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और जब उसकी मौत का पता चला तो परिवार के दो लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ला रही थी तभी बवाल हो गया।


यह भी पढ़ें- एमपी में महिला ने सरपंच को घर पर बुलाकर फंसाया..