रीवा/ मध्य प्रदेश के स्वास्थ प्रमुख सचिव और स्वास्थ विभाग के रीवा सतना प्रभारी प्रमुख फै़ज़ अहमद किदवई आज एक दिवसीय दौरे पर रीवा पहुंचे। किदवई ने शहर के पुलिस लाइन स्थित बनाए गए शेल्टर होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमित्ताओं के चलते जिला मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाई। साथ ही, अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर इसके बाद कोई अव्यवस्था सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारी को सस्पेंड किया जाएगा। देखें खबर से संबंधित वीडियो…।