28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के इस जिले में शहीदों के नाम पर हुआ विद्यालयों का नामकरण

कलेक्टर ने जारी किया आदेश...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 30 Aug 2018, 4:03 PM IST

name of schools in Rewa change in shahid names, order of collector

name of schools in Rewa change in shahid names, order of collector

रीवा। जिले के छह विद्यालय अब उन शहीदों के नाम से जाने जाएंगे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने इस बावत आदेश जारी किया है। यह निर्णय इस उद्देश्य से लिया गया है ताकि शहीदों का नाम विद्यालयों के रूप में हमेशा के लिए अमर हो जाए।

कलेक्टर की ओर से जारी किया गया आदेश
कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विकासखण्ड गंगेव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनगवां को अब शहीद मेजर आशीष दुबे शासकीय उमावि मनगवां के नाम से जाना जाएगा। इसी विकासण्ड के लालगांव विद्यालय का नामकरण स्वर्गीय रूक्मणि रमण प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया गया है।

मऊगंज के इन विद्यालयों का बदला नाम
कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विकासखण्ड मऊगंज के ग्राम ढेरा के विद्यालय का नामकरण शहीद रामसजीवन जायसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया गया है। विकासखण्ड नईगढ़ी में स्थित उमावि को ठाकुर गोपाल शरण सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नईगढ़ी नाम से जाना जाएगा।

जवा के भी विद्यालयों के बदले गए नाम
इसी प्रकार विकासखण्ड जवा के ग्राम बरेतीकला हाईस्कूल का नामकरण संकठा प्रसाद द्विवेदी शासकीय हाईस्कूल बरेती कला किया गया है। इनके परिजनों ने स्कूल भवन निर्माण के लिए भूमि दान करने के कारण यह नामकरण किया गया है। विकासखण्ड त्योंथर ग्राम गंगतीरा कला विद्यालय का नामकरण शहीद श्रीनारायण प्रसाद सोनकर शासकीय माध्यमिक विद्यालय किया गया है।

ताकि याद किए जाएं कुर्बानी देने वाले
विद्यालयों का नाम शहीदों के नाम पर रखे जाने के पीछे उद्देश्य यह है कि लोग कुर्बानी देने वालों को हमेशा याद रखें। पूर्व में उठी इस मांग के मद्देनजर निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए शासन स्तर से कलेक्टर को नाम बदले जाने का आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद कलेक्टर की ओर से आदेश जारी किया गया है।