कॉलेज में किया धरना प्रदर्शन
कॉलेज में सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने न केवल उग्र धरना-प्रदर्शन किया। बल्कि प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर 15 दिवस के भीतर सभी सुविधा मुहैया कराने की मांग भी की। छात्रों ने कहा कि कॉलेज की ओर से अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया गया तो वह कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कक्षाओं का बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।