24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल में दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला

मांगों को लेकर दो घंटे की हड़ताल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 9 Jul 2018, 1:49 PM IST

Nurse and Paramedical Staff on strike for demands in SGMH Rewa

Nurse and Paramedical Staff on strike for demands in SGMH Rewa

रीवा। विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल संजय गांधी अस्पताल व गांधी स्मारक चिकित्सालय में सोमवार को उस समय मरीज परेशान हो गए, जब मांगों को लेकर दोनो अस्पताल की नर्स व पैरामेडिकल स्टॉफ हड़ताल पर चला गया। हालांकि हड़ताल महज दो घंटे की रही। इसलिए मरीजों को जल्द ही नर्स व पैरा मेडिकल स्टॉफ दोनो की सेवा मिलने लगी। जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली।

धरना पर बैठ गया पूरा स्टॉफ
पूर्व घोषणा के मुताबिक नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ सुबह आठ बजे अस्पताल तो पहुंचा, लेकिन मरीजों की सेवा में लगने के बजाए धरना पर बैठ गया। नर्सिंग एसोसिएशन के आह्वान पर सातवां वेतनमान देने सहित अन्य दूसरी मांगों को लेकर धरने पर बैठे स्टॉप ने जमकर नारेबाजी की। धरनारत स्टॉफ ने कहा कि अभी उनकी हड़ताल सांकेतिक है। लेकिन जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

प्रशिक्षणार्थियों ने संभाला मोर्चा
नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ के हड़ताल पर जाने से कुछ देर के लिए मरीज परेशान तो हुए लेकिन जब नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने मोर्चा संभाला तो मरीजों को थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद मरीज नर्स व पैरा मेडिकल स्टॉफ के हड़ताल पर रहने तक परेशान रहे। उन्हें पूरी तरह राहत तब मिली, जब हड़ताल पर बैठा स्टॉफ हड़ताल खत्म कर दो घंटे बाद वार्डों में पहुंचा।

कई मांगों को लेकर किया है हड़ताल
नर्स व पैरा मेडिकल स्टॉफ ने हड़ताल कई मांगों को लेकर किया है। मांगों में सातवां वेतनमान, समयमान-वेतनमान व परीविक्षा अवधि समाप्त करने सहित अन्य कई मांग शामिल हैं। स्टॉफ का कहना है कि एक ओर जहां बाकी के विभागों को सातवां वेतनमान जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर से मरीजों की सेवा करने वाले नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ को अभी वंचित रखा गया है।

डीन व अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
नर्सिंग एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अंबिका तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई हड़ताल के बाद सभी ने सामूहिक रूप में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पीसी द्विवेदी व संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एपीएस गहरवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए स्टॉफ ने कहा कि उनकी मांगे जल्द ही नहीं मानी गई तो वह हड़ताल की अवधि बढ़ाने को बाध्य होंगे।