5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां, सगी बहनों के लिए काल बनकर रेंगती आई काली नागिन

घर में जमीन पर सो रही थीं दोनों बच्चियों को जहरीली नागिन ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत, सगी बहनों की मौत से मातम में बदलीं रक्षाबंधन की खुशियां।

2 min read
Google source verification
rewa.jpg

रीवा. रीवा के मनगवां थाना इलाके के देउतहा गांव में एक परिवार की रक्षाबंधन की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं जब एक काली नागिन दो सगी बहनों के लिए काल बन गई। नागिन ने दोनों बहनों को डस लिया जिसके कारण दोनों बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें घर में जमीन पर सो रही थीं तभी काली नागिन काल बनकर रेंगते हुए उनके पास पहुंची और उन्हें काट लिया। परिजन बच्चियों को लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

रात में काल बनकर रेंगती आई काली नागिन
देउतहा गांव के रहने वाले वाले और मृत बच्चियों के बड़े पिता गोरेलाल साकेत ने बताया कि उनके छोटे भाई भाई रूपेश साकेत की दो बेटियां सोना और रूपा घर के अंदर परिवार के साथ रात में जमीन पर सो रही थीं। देर रात नींद खुली तो पास ही एक नागिन नजर नहीं आई जिसे उन्होंने मार दिया। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही बड़ी बेटी के पर सांप के काटने के निशान नजर आए। सांप के काटने निशान देखने के बाद परिवार के लोग बड़ी बेटी सोना को अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़ फूंक कराने ले गए लेकिन आराम नहीं लगा तो घर वापस लौटे तो छोटी बेटी रूपा की हालत भी बिगड़ चुकी थी तब पता चला कि उसे भी सांप ने काटा है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

अस्पताल ले गए पर नहीं बची जान
दोनों बेटियों सोना और रूपा को सांप के काटने का पता चलते ही परिवार के सदस्यों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई तो प्राइवेट वाहन से बच्चियों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दोनों बेटियों की मौत हो गई। एक साथ दोनों बच्चियों की मौत से गांव में मातम का माहौल है रक्षाबंधन के त्यौहार पर हुई इस हृदयविदारक घटना से रक्षाबंधन की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

देखें वीडियो- मौत का आया बुलावा !