
alumni meet at girls college
रीवा। मनचाहे कॉलेज में प्रवेश पाने से वंचित रह गए उन छात्रों के लिए खुशखबरी है, जो चंद अंक कम होने के चलते प्रवेश से वंचित रह गए हैं। जी हां, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद प्रमुख कॉलेजों ने सीट बढ़ाने की घोषणा कर दी है। बढ़ी सीट पर मेरिट के मुताबिक १३ अगस्त को प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मेरिट के आधार पर लिया जाएगा प्रवेश
कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के तहत प्रवेश के बावत मॉडल साइंस कॉलेज व शासकीय कन्या महाविद्यालय से लेकर शहर के बाकी अन्य दूसरे कॉलेजों में संख्या में आवेदन आए हैं। छात्र-छात्राओं के आवेदन और विभाग स्तर से मिली हरी झंडी के बाद ज्यादातर कॉलेजों में २० फीसदी सीट बढ़ा दी गई है। बढ़ी सीट पर आवेदन करने वाले छात्रों की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।
सीट में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी पाठ्यक्रमवार
कॉलेज प्राचार्यों के मुताबिक सीट में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी पाठ्यक्रमवार किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि सीएलसी राउंड के तहत आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल जाएगा। प्रवेश के बावत केवल वही छात्र पात्र होंगे, जिनकी ओर से आवेदन किया गया है। छात्र-छात्राओं को अब आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।
सुविधाओं की उपलब्धता का देना होगा प्रमाण
शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुरूप प्राचार्यों में सीट में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी की स्थिति में इस बात का प्रमाण देना होगा कि कॉलेज में बढ़े छात्रों के मद्देनजर कक्षा में बैठने की व्यवस्था के साथ बाकी की सारी सुविधाएं मुहैया होंगी। सीट में बढ़ोत्तरी के बावत कॉलेजों को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से भी सहमति प्राप्त करना होगा।
छात्र कई दिनों से कर रहे सीट बढ़ाने की मांग
कॉलेजों में सीट बढ़ाने के बावत छात्र पिछले कई दिनों से मांग कर रहे हैं। उनकी ओर से कॉलेजों में धरना प्रदर्शन से लेकर तालाबंदी तक की गई। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक के जरिए छात्रों की ओर से उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन भी भेजा गया। उसके बाद छात्रहित विभाग की ओर से सीट बढ़ाने के बावत 11 अगस्त को आदेश जारी करना पड़ा।
Published on:
13 Aug 2018, 1:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.