16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुल्फी के पैसे मांगने पर गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, घर में हुआ गर्भपात

MP News: मध्य प्रदेश में बदमाशों ने मामूली बात को लेकर गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी जिससे उसको दर्द शुरू हो गया। पुलिस ने चार युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Akash Dewani

May 16, 2026

Pregnant woman kicked in stomach asking for money for ice cream mp news

Pregnant woman kicked in stomach asking for money (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला के साथ मामूली बात को लेकर युवकों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान एक युवक ने महिला के पेट पर लात मार दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। महिला 3 महीने की गर्भवती थी। महिला को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां से उसको संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बच्चे को खोने के बाद महिला सदमे में है .

युवकों ने पेट पर मारी लात, घर पर हुआ गर्भपात

मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाने के शिवराजपुर गांव का है। यहां 25 वर्षीय साधना साकेत पति अरुण साकेत 15 मई की रात करीब 9 बजे शौच के लिए जा रही थी। खेत में आरोपी अंकित साकेत, बसंत साकेत, अशोक साकेत, राजेश साकेत मिले जिन्होंने महिला को रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने महिला के पेट में लात मार दी जिससे उसको दर्द शुरू हो गया। बाद में आरेापी धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।

पीडि़त महिला ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मारपीट की वजह से रात करीब 1 बजे महिला को गंभीर चोटें आई और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसका गर्भपात हो गया। वह तीन माह की गर्भवती थी। दूसरे दिन परिजन उसे उपचार के लिए नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां से चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला ने बताया कि उसने इससे पहले गर्भ की कोई सरकारी जांच नहीं कराई थी। अब इसकी पुष्टि मेडिकल जांच में की जाएगी।

कुल्फी के पैसे मांगने पर हुआ था विवाद

महिला के जेठ श्रीनिवास साकेत घर के समीप ही कुल्फी का ठेला लगाते थे। वे देापहर खाना खाने चले गए थे जिस पर महिला ठेले की देखभाल कर रही थी। इस दौरान आरोपी पहुंचे जिन्होंने महिला के ठेले से कुल्फी खाई। जब महिला ने पैसे मांगे तो आरोपी धमकाते हुए गाली-गलौज करने लगे। डर के कारण महिला घर के अंदर चली गई। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती है।